ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,
कैसर पीड़ित सुरेश सहनी को सारण संसद रूडी की पहल से मिली आर्थिक सहायता 
रिपोर्ट – राणा अखिलेश परमार ,
# मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष से साठ हजार रूपये की स्वीकृति पत्र दी भाजपा शिष्टमंडल ने
छपरा (सारण)
दरियापुर प्रखंड के सुमेरपट्टी निवासी गोपाल सहनी के कैंसर पीड़ित पुत्र सुरेश सहनी को सासंद राजीव प्रताप रूडी की संस्तुति पर मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष से साठ हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत हुई । उक्त जानकारी दिघवारा सदर मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह पुटून ने दी।
उन्होंने बताया कि भाजपा का एक शिष्टमंडल अकबरपुर पंचायत मुखिया हरि सहनी, जिला मंत्री मोहन शंकर प्रसाद , रौशन मिश्र, सुनील कुमार आदि ने सांसद के इस कार्य को स्तुत्य करार देते कहा कि सांसद राजीव प्रताप रूडी ने पीड़ितों की सेवा कर सच्ची मानवता का परिचय दिया है।

