बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
4 जुलाई 2020 शनिवार
बेगूसराय युवा जदयू के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा के नेतृत्व मे जिला सचिव राकेश कुमार, ललन कुमार, मो राजा, राकेश कुमार, जिला प्रवक्ता राजीव झा और मोहम्मद इनाम के द्वारा संयुक्त रुप से जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा को जनहित से जुड़े पांच सूत्री मांगपत्र से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।
5 सूत्री मांगों में ओवर ब्रिज की मरम्मती कार्य पूरा करवाने, शहर के वेपर लाइट चालू करवाने, राशन कार्ड संबंधी कार्य अविलंब संपन्न करवाने, शहर के सभी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती सहित जी डी कॉलेज परिक्षेत्र में स्थित सब्जी मंडी को वर्ग संचालन पर्यन्त यथावत रखने की मांग की गई एवम इसे अविलंब पूरा करने की अपील की गई।
छात्रों ने कहा कि अगर मांगे पूरी नहीं की जाएगी तो बाध्य होकर युवा जदयू आंदोलन की राह को अपनाएंगी।

