Wed. Feb 11th, 2026

बेगूसराय :: AISF के सफापुर कमेटी का गठन, रौशन बने सचिव, लालू अध्यक्ष

 

मटिहानी ::–

बेगूसराय ::–

4 जुलाई 2020 शनिवार

मटिहानी प्रखंड के सफापुर गांव में एआईएसएफ के छात्र नेता जीडी कॉलेज छात्र संघ के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अनंत कुमार के नेतृत्व में एक बैठक रखी गई। जिसमें प्रतिनिधि सत्र आयोजित कर 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।

जिसमें सर्वसम्मति से लालू कुमार को अध्यक्ष, रोशन कुमार को सचिव, राम शरण कुमार को उपाध्यक्ष, अमरशंकर कुमार को सह सचिव तथा राजकिशोर राजन को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

सभा को संबोधित करते हुए जी डी कॉलेज के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अनंत कुमार ने कहा कि यह वर्तमान सरकार के जनविरोधी नीति के कारण सबसे ज्यादा परेशान युवा है। एक तरफ बेरोजगारी का बढ़ता आलम वहीं दूसरी तरफ सरकार देश में सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करने वाली रेलवे को बेच रहे हैं। जिस कारण छात्र नौजवान परेशान है। आने वाले दिनों में सरकार के इस निजी करण की नीति का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

मौके पर धीरज कुमार, सुजीत कुमार, संजीत कुमार, चेतन कुमार, फुचो कुमार, छोटू कुमार, नीरज कुमार, सुशील महतो, राजू कुमार, रंजीब कुमार, सुनील कुमार, अमर शंकर कुमार, चंदन कुमार, दिनेश कुमार, रौशन कुमार, अभिषेक कुमार, दर्शन कुमार इत्यादि मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed