Wed. Feb 11th, 2026

रौट्रेक्ट क्लब ऑफ छपरा सिटी ने किया पौधारोपण

ब्यूरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,

रौट्रेक्ट क्लब ऑफ छपरा सिटी ने किया पौधारोपण

छपरा : रोट्रेक्ट क्लब ऑफ सारण सिटी के तत्वावधान में मेहिया माला में पौधरोपण किया गया। पौधारोपण करने के पश्चात मुख्य अतिथि पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल संस्थापक अध्यक्ष रोटरी सारण ने कहा कि एक पेड़ सौ पुत्रों के समान होता है,अत: हमें पेड़ लगाकर मानव जाति के कल्याण में सहभागी बनना चाहिए।विश्व में प्राचीनतम् संस्कृति हमारी भारतीय सनातन हिन्दू संस्कृति है जिसमें पर्यावरण को देवतुल्य स्थान दिया गया है। यहीं कारण है कि पर्यावरण के सभी अंगों को जैसे जल, वायु, धरती आदि को देवता ही माना गया है। यहाँ तक हिन्दू दर्शन में मूल ईकाई जीव में मनुष्य में पंच तत्वों का समावेश माना गया है। मनुष्य पांच तत्वों जल, अग्नि, आकाश, पृथ्वी और वायु से मिलकर बना है। इसी कारण पर्यावरण हर दृष्टि से हमारे लिए बेहद खास है। आओ हम सब मिलकर पेड़-पौधे लगाने और अपनी धरती को हरी-भरी रखने एवं संरक्षण करने का संकल्प करें। पेड़ लगाना, प्रदूषण को नियंत्रित करना एवं पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी ज़िम्मेदारी है। दुनिया के सभी जानवरों और पौधों के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाएँ। जानवरों और पौधों के अस्तित्व को बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे। आओ संकल्प लें कि पेड़ों का संरक्षण करेंगे पेड़ लगाएंगे, जीवों को प्रेम करेंगे। स्वस्थ पर्यावरण के लिए सभी जीव जंतुओं और वनस्पतियों का संरक्षण और सह-अस्तित्व जरूरी हैं और इनकी सुरक्षा हमारा दायित्व हैं। वन्य जीव हमारे पर्यावरण की शोभा हैं। विलुप्तप्राय जीवों का संरक्षण जरूरी हैं।
रोट्रेक्ट क्लब ऑफ सारण सिटी के अध्यक्ष इरशाद अन्सारी तथा सचिव अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ सारण सिटी हमेशा से हीं अपने क्लब के नियमानुसार सदस्य के जन्मदिन/विवाह के वर्षगांठ पर पौधरोपण करते आया है। इसी क्रम में आज क्लब के सचिव अभिषेक श्रीवास्तव के परिवार में सदस्य के जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण किया गया. जिसकी देखभाल क्लब सचिव के घर के लोग करेंगे, ताकी निर्बाध रूप से इसका विकास हो और पर्यावरण को लाभ पहुंचे.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल संस्थापक अध्य्क्ष रोटरी सारण, विशिष्ट अतिथि चंद्र कान्त द्विवेदी अध्य्क्ष रोटरी सारण, जेड आर आर निकुंज कुमार, अध्यक्ष इरशाद अंसारी,सचिव अभिषेक श्रीवास्तव, नवनीत कुमार, अवध बिहारी, निशांत कुमार पांडेय, सैनिक कुमार, नीरव कुमार आदि उपस्थित हुए।

रोट्रेक्ट क्लब ऑफ सारण सिटी के तत्वावधान में मेहिया माला में पौधरोपण किया गया। पौधारोपण करने के पश्चात मुख्य अतिथि पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल संस्थापक अध्यक्ष रोटरी सारण ने कहा कि एक पेड़ सौ पुत्रों के समान होता है,अत: हमें पेड़ लगाकर मानव जाति के कल्याण में सहभागी बनना चाहिए।विश्व में प्राचीनतम् संस्कृति हमारी भारतीय सनातन हिन्दू संस्कृति है जिसमें पर्यावरण को देवतुल्य स्थान दिया गया है। यहीं कारण है कि पर्यावरण के सभी अंगों को जैसे जल, वायु, धरती आदि को देवता ही माना गया है। यहाँ तक हिन्दू दर्शन में मूल ईकाई जीव में मनुष्य में पंच तत्वों का समावेश माना गया है। मनुष्य पांच तत्वों जल, अग्नि, आकाश, पृथ्वी और वायु से मिलकर बना है। इसी कारण पर्यावरण हर दृष्टि से हमारे लिए बेहद खास है। आओ हम सब मिलकर पेड़-पौधे लगाने और अपनी धरती को हरी-भरी रखने एवं संरक्षण करने का संकल्प करें। पेड़ लगाना, प्रदूषण को नियंत्रित करना एवं पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी ज़िम्मेदारी है। दुनिया के सभी जानवरों और पौधों के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाएँ। जानवरों और पौधों के अस्तित्व को बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे। आओ संकल्प लें कि पेड़ों का संरक्षण करेंगे पेड़ लगाएंगे, जीवों को प्रेम करेंगे। स्वस्थ पर्यावरण के लिए सभी जीव जंतुओं और वनस्पतियों का संरक्षण और सह-अस्तित्व जरूरी हैं और इनकी सुरक्षा हमारा दायित्व हैं। वन्य जीव हमारे पर्यावरण की शोभा हैं। विलुप्तप्राय जीवों का संरक्षण जरूरी हैं।
रोट्रेक्ट क्लब ऑफ सारण सिटी के अध्यक्ष इरशाद अन्सारी तथा सचिव अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ सारण सिटी हमेशा से हीं अपने क्लब के नियमानुसार सदस्य के जन्मदिन/विवाह के वर्षगांठ पर पौधरोपण करते आया है। इसी क्रम में आज क्लब के सचिव अभिषेक श्रीवास्तव के परिवार में सदस्य के जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण किया गया. जिसकी देखभाल क्लब सचिव के घर के लोग करेंगे, ताकी निर्बाध रूप से इसका विकास हो और पर्यावरण को लाभ पहुंचे.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल संस्थापक अध्य्क्ष रोटरी सारण, विशिष्ट अतिथि चंद्र कान्त द्विवेदी अध्य्क्ष रोटरी सारण, जेड आर आर निकुंज कुमार, अध्यक्ष इरशाद अंसारी,सचिव अभिषेक श्रीवास्तव, नवनीत कुमार, अवध बिहारी, निशांत कुमार पांडेय, सैनिक कुमार, नीरव कुमार आदि उपस्थित हुए।

छपरा : रोट्रेक्ट क्लब ऑफ सारण सिटी के तत्वावधान में मेहिया माला में पौधरोपण किया गया। पौधारोपण करने के पश्चात मुख्य अतिथि पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल संस्थापक अध्यक्ष रोटरी सारण ने कहा कि एक पेड़ सौ पुत्रों के समान होता है,अत: हमें पेड़ लगाकर मानव जाति के कल्याण में सहभागी बनना चाहिए।विश्व में प्राचीनतम् संस्कृति हमारी भारतीय सनातन हिन्दू संस्कृति है जिसमें पर्यावरण को देवतुल्य स्थान दिया गया है। यहीं कारण है कि पर्यावरण के सभी अंगों को जैसे जल, वायु, धरती आदि को देवता ही माना गया है। यहाँ तक हिन्दू दर्शन में मूल ईकाई जीव में मनुष्य में पंच तत्वों का समावेश माना गया है। मनुष्य पांच तत्वों जल, अग्नि, आकाश, पृथ्वी और वायु से मिलकर बना है। इसी कारण पर्यावरण हर दृष्टि से हमारे लिए बेहद खास है। आओ हम सब मिलकर पेड़-पौधे लगाने और अपनी धरती को हरी-भरी रखने एवं संरक्षण करने का संकल्प करें। पेड़ लगाना, प्रदूषण को नियंत्रित करना एवं पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी ज़िम्मेदारी है। दुनिया के सभी जानवरों और पौधों के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाएँ। जानवरों और पौधों के अस्तित्व को बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे। आओ संकल्प लें कि पेड़ों का संरक्षण करेंगे पेड़ लगाएंगे, जीवों को प्रेम करेंगे। स्वस्थ पर्यावरण के लिए सभी जीव जंतुओं और वनस्पतियों का संरक्षण और सह-अस्तित्व जरूरी हैं और इनकी सुरक्षा हमारा दायित्व हैं। वन्य जीव हमारे पर्यावरण की शोभा हैं। विलुप्तप्राय जीवों का संरक्षण जरूरी हैं।
रोट्रेक्ट क्लब ऑफ सारण सिटी के अध्यक्ष इरशाद अन्सारी तथा सचिव अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ सारण सिटी हमेशा से हीं अपने क्लब के नियमानुसार सदस्य के जन्मदिन/विवाह के वर्षगांठ पर पौधरोपण करते आया है। इसी क्रम में आज क्लब के सचिव अभिषेक श्रीवास्तव के परिवार में सदस्य के जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण किया गया. जिसकी देखभाल क्लब सचिव के घर के लोग करेंगे, ताकी निर्बाध रूप से इसका विकास हो और पर्यावरण को लाभ पहुंचे.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल संस्थापक अध्य्क्ष रोटरी सारण, विशिष्ट अतिथि चंद्र कान्त द्विवेदी अध्य्क्ष रोटरी सारण, जेड आर आर निकुंज कुमार, अध्यक्ष इरशाद अंसारी,सचिव अभिषेक श्रीवास्तव, नवनीत कुमार, अवध बिहारी, निशांत कुमार पांडेय, सैनिक कुमार, नीरव कुमार आदि उपस्थित हुए।

Related Post

You Missed