Wed. Feb 11th, 2026

एबीवीपी का आंदोलन लाया रंग, 8 दिन में हट जाएगा सब्जी मंडी और ठीक होगे सभी क्षतिग्रस्त संपत्ति 

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

3 जुलाई 2020 शुक्रवार

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल सदर एसडीओ से मिला। कल के तालाबंदी के बाद हरकत में अई जिला प्रशासन एबीवीपी के 5 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए सदर अनुमंडल अधिकारी कार्यालय में बुलाई थी।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने बताया कि सदर एसडीओ ने कहा कि चट्टी रोड से आइसोलेशन जोन 7 दिनों में समाप्त हो जाएगा। इसलिए 8 में दिन से सब्जी मंडी चट्टी रोड चला जाएगा ।बाजार समिति चुनाव को लेकर अभी खाली करवाया जा रहा है। इसलिए वहां भेजना संभव नहीं है ।चुनाव के बाद स्थाई रूप से सब्जी मंडी को बाजार समिति भेजा जाएगा।

छात्रसंघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि सदर एसडीओ के द्वारा हम लोगों का सभी मांग मान लिया गया है ।सब्जी मंडी हटने के बाद रनिंग ट्रेक की मरम्मती, मधुबनी पेंटिंग का दुरुस्ती व गड्ढे में मिट्टी भराई का कार्य, सफाई -सैनिटाइजेशन होगा।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आजाद कुमार व आदित्य राज ने बताया कि विगत दिनों के तालाबंदी का पूरा प्रभाव प्रशासन पर दिख रहा है। हम तब तक आंदोलनरत रहेंगे जब तक सब्जी मंडी हट नहीं जाता है और कॉलेज अपने पुराने रौनक को प्राप्त नहीं कर लेता है ।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अंशु कुमार व घनश्याम कुमार ने कहा कि कल धरना के समय एआईएसएफ के कार्यकर्ताओं से किसी प्रकार का कोई वाद विवाद नहीं हुआ, किंतु बदनाम करने की गंदी साजिश के तहत आज के कुछ समाचार पत्रों में गलत न्यूज़ छपवाया गया। एबीवीपी इस झूठेपन की कड़ी निंदा करती है एवं यह मांग करती है कि उक्त खबर की सत्यता की जांच की जाए।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed