Wed. Feb 11th, 2026

शिक्षाविद व समाजसेवी माधव सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को दी गई श्रद्धांजलि

ब्यूरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,

शिक्षाविद व समाजसेवी माधव सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को दी गई श्रद्धांजलि

रिपोर्ट – वीरेन्द्र यादव ,

छपरा।जिले के मांझी प्रखंड के ताजपुर गांव निवासी वयोवृद्घ कवि, साहित्यकार, शिक्षाविद, समाजसेवी व भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और माधव सिंह महाविद्यालय तथा सुधा-माधव डिग्री कॉलेज ताजपुर के संस्थापक माधव सिंह के निधन पर ताजपुर स्थित माधव सिंह महाविद्यालय के परिसर में पूर्व प्राचार्य प्रो. जनार्दन सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजन किया गया।
शोक सभा में मौजूद शिक्षक, प्राध्यापक,छात्र,वुद्धिजीवी व अन्य लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा,समाजसेवा व राजनीति के क्षेत्रों में किये गये अमूल्य योगदान की चर्चा किया।वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र व समाज के विकास के लिये किये गये अपने कार्यों से माधव सिंह अमर हो गए है।
इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में प्रो राजगृह सिंह, डॉ. पी.एन.डिग्री कॉलेज छपरा के प्राचार्य डॉ.ओम प्रकाश सिंह, पूर्व प्रमुख रामकृष्ण सिंह, सुधा माधव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य अरविन्द कुमार वर्मा,प्रो.सुरेन्द्र सिंह,प्रो.सुरेश्वर सिंह, प्रो.सतीश कुमार यादव, प्रो.जयप्रकाश सिंह,प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो.अजय सिंह, प्रो.संतोष सिंह, प्रो.वीरेन्द्र राय,प्रो.वाजिद अली, अनिल सिंह,राजेश वर्मा, सुभाष सिंह,दिवाकर सिंह, मनन सिंह,प्रो.अर्जुन यादव,मोहम्मद मंसूर आलम,राजेश वर्मा, नवलकिशोर सिंह, पूर्व जिला पार्षद धर्मेन्द्र सिंह समाज, माधव सिंह इन्टर कॉलेज के प्राचार्य रविंद्र सिंह,दिनेश सिंह,धन्नजय पांड़ेय आदि के अलावे अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।

Related Post

You Missed