बेगूसराय ::–
मारुति नंदन ::–
2 जुलाई 2020 गुरुवार
बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है। जहां फिर गोलीबारी की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। जहां एक शख्स बुरी तरह से घायल हो गया है।
सूत्रों के अनुसार घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के गोदरगामा पैक्स भवन के पास की है। गिरधारी सिंह के 28 वर्षीय पुत्र वरुण कुमार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
मौके पर मटिहानी थाना की पुलिस पहुंच घायल को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम भेजा। मामले की छानबीन में जुट गई है।

