बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
2 जुलाई 2020 गुरुवार
“जन की बात जन के साथ” अभियान के तहत भाकपा माले नगर कमिटी अपराध के खिलाफ एक मार्च, पार्टी कार्यालय से निकालकर शहर के मुख्य मार्ग होते हुए बढ़ते अपराध पर रोक लगाना होगा, पुलिस के भ्रष्टाचार को खत्म करो, शहर से जलनिकासी का स्थाई समाधान करो, मन की बात से देश चलाना बन्द करो, शहरी भूमिहीनों को अविलंब वासभूमि दो आदि जैसे गगनभेदी नारे लगा रहे थे।
दर्जनों माले कार्यकर्ता हाथ में झंडा, बैनर, तख्ती लिए आक्रोश पूर्ण गति में मार्च में शामिल होते दिख रहे थे। मार्च कैंटीन चौक पहुंच सभा में तब्दील हो गया।
सभा को संबोधित करते माले नगर सचिव राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में आये दिन चोरी, छिनतई, हत्या, लूट, बलात्कार, अपराध जैसे संगीन मामले को धरल्ले से अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस से लोग सुरक्षा की उम्मीद रखते हैं लेकिन पुलिस इसके ठीक विपरीत आचरण अख्तियार किये हुए है। नतीजतन पुलिस से लोगों का विश्वास उठ चुका है।
उन्होंने बखरी थानाध्यक्ष मुकेश पासवान के खिलाफ जनता की लड़ाई में साथ देने का वादा करते हुए कहा कि जनविरोधी थानाध्यक्ष को सबक सिखाना लोकतंत्र को जिंदा रखने के समान है। उन्होंने निगम प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हल्की बारिश में भी शहर जलमग्न हो जाता है लेकिन नगर निगम हाथ पर हाथ रखकर बैठा हुआ है। जन की बात जन के साथ अभियान में प्रत्येक वार्ड का भ्रमण कर समस्याओं को एकत्रित कर रही है माले नगर कमिटी। अगस्त महीने के प्रथम सप्ताह में जन विस्फोट करेगा माले नगर कमिटी।
सभा को संबोधित करते हुए कैलाश प्रसाद महतों ने कहा कि शहरी भूमिहीनों को आजतक वासभूमि मुहैया नहीं करा सकी है जिला प्रशासन। उन्होने कहा कि शहर की अधिकांश सड़कें बदहाल हैं, नाले टूटे पड़े हैं, अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज सहित तमाम जनता के काम अधर में है।जिला प्रशासन जनता के काम को प्राथमिकता दे अन्यथा आंदोलन की बयार को झेलने के लिए तैयार रहे।
सभा को सुरेश पासवान, महादेव पासवान, प्रदीप कुमार(अधिवक्ता), रामानुज सिंह, ओलिंदर महतों, प्रमोद महतों, बिनय कुमार अम्बष्ट ,किशोर पासवान आदि ने भी संबोधित किया।

