Wed. Feb 11th, 2026

बेगूसराय :: वीरपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने एक दिवसीय उपवास रखा, वीरपुर मे दूसरे दिन 213 बच्चों का हुआ नामांकन

 

वीरपुर बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार ::–

2 जुलाई 2020 गुरुवार

वीरपुर प्रखंड के कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर वीरपुर खरमौली पंचमुखी चौक पर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम रखा ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्य्क्ष संजीव कुमार सिंह ने किया। संचालन प्रखंड प्रभारी रामू सिंह ने की । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि ब्रज किशोर सिंह ने कहा भाजपा की सरकार वैश्विक महामारी मे लोगों को आथिर्क रूप से कमजोर करने की कोशिश कर रही है । उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरो को अविलंब राशन कार्ड मुहैया कराया जाना चाहिए ।

युवा कांग्रेस बेगूसराय विधानसभा के अध्यक्ष आलोक आनंद ने उपवास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीरपुर प्रखंड मे किसानो के हित मे विसकोमान की खोलने की मांगों को उठाया ।ताकि किसानो को सही समय पर खाद बीज मिल सके । साथ ही उन्होंने वीरपुर प्रखंड मे एक डिग्री कॉलेज खोलने की भी मांग सरकार से की ।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ,बेगूसराय प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्री बाबू ,वर्तमान अध्यक्ष विजय सिंह ,राम मूर्ती सिंह , सहेंद्र सिंह , दिनेश महतों ,मोहम्मद अशरफ , धर्मराज सहनी , पप्पू नागेश्वर साह समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

 वीरपुर मे दूसरे दिन 213 बच्चों का हुआ नामांकन

नामांकन पखवाड़ा के दूसरे दिन प्रखंडाधीन विद्यालयों में 213 बच्चों का नामांकन किया गया।

बीईओ सुनील कुमार राय ने बताया कि नामांकन पखवाड़ा के दूसरे दिन वीरपुर संकुल में 35 बच्चे, लक्ष्मीपुर संकुल में 35, गाड़ा संकुल में 45, पानापुर संकुल में 37 एवं जगदर संकुल में 61 बच्चों का नामांकन किया गया।

उन्होंने बताया कि अन्य राज्य से आए 04 बच्चे, गांव के अनामांकित 206 बच्चे, छिजित 02 बच्चे एवं 01 दिव्यांग बच्चों का नामांकन किया गया है।

विदित हो कि सरकार ने 01 जुलाई से 15 जुलाई तक नामांकन पखवाड़ा आयोजित की गई है।

जिसमे शिक्षकों के द्वारा विद्यालय के पोषक क्षेत्रों में डोर टू डोर सर्वे कर बच्चों का नामांकन किया जा रहा है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed