Wed. Feb 11th, 2026

रौट्रेक्ट कल  छपरा सिटी ने अपने नए सत्र की शुरुआत डॉक्टर्स डे , चार्टर एकाउंट डे आयोजित कर की

 

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज ,

रौट्रेक्ट कल  छपरा सिटी ने अपने नए सत्र की शुरुआत डॉक्टर्स डे , चार्टर एकाउंट डे आयोजित कर की

छपरा । रोट्रेक्ट क्लब, छपरा सिटी ने अपने नए सत्र की शुरुआत डॉक्टर्स डे और चार्टर अकाउंटेंटस डे और कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के साथ की। संस्था द्वारा डॉक्टर्स डे पर डॉ बीके सिन्हा , डॉ आर के शर्मा और डॉक्टर राजेश रंजन को सम्मानित किया गया और समाज में डॉक्टरों के योगदान पर प्रकाश डाला गया। डॉक्टरों को सम्मानित करने में रोटरी उपाध्यक्ष सह रोटरेक्ट चेयरमैन अमरेंद्र कुमार सिंह, रोटरेक्ट अध्यक्ष इरफान आलम, सचिव मनीष कुमार आदि शामिल थे। वही कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम भी रोटरेक्ट द्वारा आयोजित किया गया जिसमें रोट्रैक्टर आजाद ने आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में कोरोना योद्धाओं के योगदान को भुलाया नही जा सकता।इस मौके पर रोट्रक्टर फजले रब,
रोट्रक्टर मो शहजाद,रोट्रक्टर फरहीम, रोट्रैक्टर आसिफ खान, रोटेरियन हिमांशु किशोर और पास्ट प्रेसीडेंट सुरेश प्रसाद सिंह भी मौजूद थे।

Related Post

You Missed