ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,
माधव बाबू एवं एवं शत्रुघ्न प्रसाद को भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सांसद कार्यालय छपरा में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें बुद्धिजीवी मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री माधव सिंह एवं शत्रुघ्न प्रसाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक दक्षिण बिहार प्रांत को भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि दिया गया। श्रद्धांजलि सभा में इन को याद करते हुए जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा माधव बाबू एवं शत्रुघ्न प्रसाद जी के योगदान को सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में भुलाया नहीं जा सकता जब तक यह जीवित थे, तब तक सामाजिक कार्यों में संलग्न रहें। भारतीय जनता पार्टी इन को नमन करती है श्रद्धा सुमन के फूल अर्पित करती है। दोनों सारण के सपूत थे। इन दोनों का छपरा आना-जाना लगा रहता था। जब भी आतें थे शाखा में अवश्य भाग लेते थे। इन दोनों जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति भी है। श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा , विधायक डॉ सी एन गुप्ता , पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ,पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुमार भार्गव ,महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह ,जिला महामंत्री शांतनु, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबलू मिश्रा, डॉक्टर विजयारानी, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, सांसद कार्यालय प्रभारी कमलेश कुमार सिंह, बलवंत सिंह, कृष्णकांत शाही,नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, जिला मंत्री सुपन राय, आईटी सेल के जिला संयोजक निशांत राज, नितिन राज वर्मा , कला संस्कृति प्रकोष्ठ जिला संयोजक अखिलेश कुंवर भोला जी, अजीत कुमार सोनी , शत्रुघ्न सिन्हा, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष पप्पू चौहान ,श्रीनिवास सिंह, अजय साह, अनूप यादव, एवं अंबिका आईटीआई के डायरेक्टर जयराम सिंह आदि उपस्थित थे।

