ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,
*धमाकेदार तीन कार्यक्रमों के साथ रोटरी में नए सत्र 2020-21की शुरुआत*
आज 1जुलाई से रोटरी इंटरनेशनल की परम्परा के अनुसार नए सत्र की शुरुआत होती है इस अवसर पर रोटरी सारण क्लब की नयी टीम ने धमाकेदार पारी की शुरुआत करते हुए सबसे पहले प्रगति नगर(शिव बाजार)में गरीब भूखे मजदूरों को स्वादिष्ट भोजन कराया।तत्पश्चात आज डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य पर शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।इस प्रक्रिया में डॉ.आर.सी.पाण्डेय,डॉ.आशुतोष कुमार दीपक,डॉ.आर.के.गुप्ता,डॉ.रवि कुमार गुप्ता,डॉ.मदन गुप्ता,डॉ.रवि रंजन को सम्मानित किया गया।साथ ही स्थानीय पार्टी क्लब एवं जन्नत पैलेस में फलदार आम के वृक्ष का वृक्षारोपण किया गया।ईन सभी कार्यक्रम में अध्यक्ष चन्द्रकान्त द्विवेदी सचिव सोहन कुमार गुप्ता के साथ राजेश फैशन,पंकज कुमार,राजेश गोल्ड,मदन गुप्ता,अजय कुमार,विकास कुमार,अजय गुप्ता,प्रदीप कुमार,वासुकी गुप्ता,राजकुमार गुप्ता,अशोक कुमार सम्मिलित हुए।

