बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
01 जुलाई 2020 बुधवार
जयमंगलागढ़ सिद्ध पीठ, देवी माँ के मंदिर व कावर झील पक्षी विहार के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ रहने वाले मुसहर टोल में कुछ परिवार ऐसे भी हैं जो अपना जीवन किसी भी तरह व्यतीत कर रहे हैं। ऊपर से ये कोरोना रूपी महामारी जब आमलोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है तो वैसे हालात में इन अत्यंत जरूरतमंद परिवार की हालात समझा जा सकता है ।
जयमंगलागढ़ में ही माता के मंदिर के बाहर फूल बेचकर अपना घर चलाने वाले मिथुन जिसकी 6 बहने हैं उसमें से 2 बहन की शादी एक ही दिन 2 जुलाई को तय होकर उसके चेहरे पर परेशानी ला दिया। इस तंगहाली में आखिर कैसे बहन की शादी होगी । चूंकि 2 जरूरतमंद परिवार एक सिंघौल व इसकी एक बहन प्रतिमा की शादी हेतु कुछ व्यवस्था हो रखी थी । लेकिन मिथुन की एक बहन पूजा की शादी हेतु इनके परिवार वाले काफी परेशान थे।
अपनी व्यथा लेकर जब बेगूसराय के युवा के पास पहुँचे तो बेगूसराय के युवाओं ने ठाना की इस जरूरतमंद बहन पूजा की शादी हेतु जितना बन सकेगा करेंगे ।
इसी को ध्यान में रखते हुए अमित जायसवाल ने फेसबुक पर एक पोस्ट के माध्यम से जरूरतमंद लड़की की शादी हेतु मदद की गुहार लगाई । पोस्ट देखने के बाद बेगूसराय जिले के सामाजिक लोगों ने अपने अपने स्तर से जो भी बन पड़ा उस लड़की के लिये किया ।
निखिल जी जो कि साड़ी के व्यवसायी हैं , 11 साड़ी , लड़का ला रेडीमेड कपड़ा , बैग दिया , वहीं किशन गुप्ता ने आयरन , पंखा और कुकर दिया , कुन्दन गुप्ता ने 2 साड़ी , अन्नू कुमारी ने मिक्सी , वहीं संदीप कुमार ने स्टील बर्तन , साड़ी , श्रृंगार का समान , पायल व बिछिया , सुशील कुमार ने साड़ी दिया । वहीं डॉ पुतुल कुमारी , डॉ सिद्धार्थ, गणेश गुणवंत, अस्पन्दन , दीपक जायसवाल , पंकज , कोमल , विवेक , राजकुमार , प्रवीण कुमार , मन्तोष , संजीव , स्वाति शर्मा समेत अन्य ने आर्थिक रूप से पूजा की शादी में अपना योगदान दिया ।
अमित जायसवाल ने बताया कि कई सालों से सोशल मीडिया और दोस्तों की मदद से ऐसे जरूरतमंद लड़कियों की शादी कराने में सहायता करते आ रहे हैं। इस पूरे योजना व कार्यक्रम में सभी लोगों का भावनात्मक योगदान रहता है । मौके पर सुमित कुमार, संदीप गुप्ता, कुन्दन गुप्ता , रिपु गुप्ता, पंकज कुमार मौजूद थे।


