वीरपुर-बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार ::–
01 जुलाई 2020 बुधवार
आज बुधवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने पेट्रोल एवं डीजल की मूल्य मे हो रहे वृद्धि के खिलाफ वीरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप बेगूसराय वीरपुर संजात पथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया ।
इस अवसर पर पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस बेगूसराय विधानसभा के अध्यक्ष आलोक आनंद ने कहा कि एक ओर जहां जहां लॉकडाउन से आम लोग परेशान हैं वहीं दूसरी ओर केंद्र की मोदी की सरकार ने पेट्रोल एवं डीजल की मूल्य मे वृद्धि कर महंगाई की मार झेलने को विवश कर दिया है ।
उन्होंने कहा कि श्रीलंका एवं नेपाल मे पेट्रोल एवं डीजल का दाम कम है ।लेकिन भारत मे पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत मे अप्रत्याशित वृद्धि कर सरकार आम लोगो के साथ छलावा कर रही है ।
जिला महासचिव अमित ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि मे भी सरकार अपराध को रोकने मे विफल रही है ।बिहार मे दिन प्रतिदिन अपराध बढता ही जा रहा है । लोगो के बीच अपराध का खौफ बना हुआ है ।सरकार एवं प्रशासन इस पर अंकुश लगाएं नहीं तो युवा कांग्रेस के द्वारा चरण बद्ध तरीके से आन्दोलन किया जाएगा ।
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रखंड अध्य्क्ष संजीव कुमार सिंह ,राम मूर्ती सिंह , मोहम्मद अशरफ , एन एस यू आई के प्रदेश सचिव चंदन कुमार , हीरा कुमार ,नितेश झा , बबलू कुमार ,राज कुमार ,राजेश कुमार ,गोलू कुमार ,रोहित ,सिकन्दर कुमार ,राम दयाल समेत युवा कांग्रेस के दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

