ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी – राम दयाल शर्मा
छपरा.
आज छपरा विधानसभा के नैनी ग्राम में द्वारकाधीश मंदिर के प्रांगण में नैनी ग्राम के लोगों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का नागरिक अभिनंदन का आयोजन कौशल किशोर सिंह के नेतृत्व में किया गया।
जिसमें भाजपा के वर्तमान जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष बंशीधर तिवारी ,पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रसाद ,पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ,जिले के सभी उपाध्यक्ष, महामंत्री ,जिला प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, और जिला मंत्रियों का नागरिक अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह में जिला के वर्तमान जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मूलतः कार्यकर्ताओं की पार्टी है इसमें एक दायित्व है जिसका निर्वहन समय-समय पर हर किसी को करना पड़ता है।
पार्टी के सारे कार्यकर्ता संगठित होकर संगठन के लिए कार्य करते हैं इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के पत्रक बांटने की तिथि 6 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। 6 जुलाई के अंदर ही प्रत्येक घर में प्रधानमंत्री के पत्रक को पहुंचाना एक बड़ी जिम्मेवारी कार्यकर्ताओं के ऊपर है।
इसके बाद उन्होंने नैनी ग्राम में घूम कर प्रत्येक घर में प्रधानमंत्री के पत्रक का वितरण किया, अभिनंदन समारोह में मुख्य रुप से जिला के पूर्व अध्यक्ष बंशीधर तिवारी, रमेश प्रसाद ,अशोक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रंजीत सिंह ,बृजमोहन सिंह ,धर्मेंद्र सिंह ,तारा देवी, जिला महामंत्री शांतनु कुमार ,अनिल कुमार सिंह, रामाशंकर शांडिल्य , किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अनिल सिंह, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह , जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह सुपन राय लक्ष्मी ठाकुर ,सीमा सिंह , गयात्री देवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह ,युवा मोर्चा कुमार भार्गव, किसान मोर्चा बबलू मिश्रा ,व्यापार प्रकोष्ठ वरुण प्रकाश राजा ,शिक्षा प्रकोष्ठ प्रोफेसर देवेंद्र सिंह, आईटी सेल के जिला संयोजक निशांत राज, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉक्टर सूरज मिश्रा, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक अखिलेश कुंवर भोलाजी,भाजपा नेता बलवंत सिंह नैनी ग्रामवासी भाजपा नेता अखिलेश सिंह ,बूटी सिंह, पूर्व बीडीसी रंजीत सिंह,कौशल किशोर सिंह, वर्षा सिंह, अनिता देवी, ब्रजेश सिंह, जितेन्द्र सिंह, की संख्या में ग्राम वासि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

