भगवानपुर (बेगूसराय) ::–
नागेंद्र प्रसाद सिंह ::–
29 जून 2020 सोमवार
प्रखंड मुख्यालय स्थित पीपरा समसापथ पर भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मां गायत्री पेट्रोल पम्प के पास शीशम के पेड़ झूक जाने से बड़ी गाड़ी का आना जाना बाधित हो गया है।
जिससे वहां कभी भी अप़िय धटना धट सकती है। इस सम्बन्ध में स्थानीय लोगों ने बताया कि रविबार के रात्रि में भारी बारिश के कारण यह पेड़ पूरा झुककर ३३ हजार बोल्ट तार पर टिका है, जिससे उक्त रोड से आने जाने वाले बड़ेवाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। साथ ही मुख्यालय स्थित सड़क पर हाट बाजार लगा रहता है एवं सैकड़ों छोटी बड़ी गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है।
इस जगह पर शिशम का पेड़ गिर सकता है। जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। जबकी इस रास्ते से प्रखण्ड प्रशासन एवं अनुमंडल प्रशासन का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन प्रशासन का नजर इस तरफ़ नहीं पड़ा है।
इस संबंध में जद यू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील कुमार राय ने वन प्रमंडल पदाधिकारी बेगूसराय एवं जिला प्रशासन बेगूसराय से मांग किया की जल्द से जल्द उक्त पेड़ को हटाया जाए नहीं तो कभी भी कोई भीषण हादसा हो सकता है।

