वीरपुर बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार ::–
29 जून 2020 सोमवार
आज सोमवार को बेगूसराय वीरपुर संजात पथ पर पर्रा चिमनी के समीप एक अनियंत्रित स्कार्पियो गढ्ढे मे कूद गयी । इस दुर्घटना मे गाड़ी के चालक जख्मी हो गया ।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणो की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी ।घायल चालक नीमा चांदपुरा का बताया जा रहा है। इस सड़क दुर्घटना मे उक्त गाँव के सह चालक मोहम्मद इस्लाम का पुत्र मोहम्मद कौशल जख्मी हो गया।
घटना के संबंध मे स्थानीय ग्रामीणो ने बताया कि उक्त स्कार्पियो बेगूसराय से वीरपुर की ओर आ रही थी कि पर्रा स्थित एक चिमनी के समीप बीबीएस पथ पर अनियंत्रित होकर गाड़ी गढ्ढे मे कूद गयी ।इस दुर्घटना मे गाड़ी चालक का सर फट गया ।ग्रामीणो ने उक्त घायल चालक को इलाज हेतु वीरपुर पीएचसी मे भेजा ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय भेज दिया ।
घटना की जानकारी मिलते ही वीरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणो से घटना के संबंध मे जानकारी ली एवं दुघर्टना ग्रस्त गाड़ी को अपने कब्जे मे लिया ।

