Fri. Mar 27th, 2026

जनता दल यूनाइटेड, बेगूसराय महानगर के द्वारा आयोजित ‘सबल पंचायत-सक्रिय बूथ, बूथ जीतो-चुनाव जीतो’ अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

29 जून 2020 सोमवार

नगर निगम के वार्ड 34 मोहम्मद इस्माइल के दुकान के प्रतिष्ठान के प्रांगण में जिला जनता दल यूनाइटेड, बेगूसराय महानगर के द्वारा आयोजित ‘सबल पंचायत-सक्रिय बूथ, बूथ जीतो-चुनाव जीतो’ अभियान की समीक्षा बैठक मुंगेरी गंज सेक्टर अध्यक्ष राजीव जयसवाल की अध्यक्षता में किया गया।

सेक्टर प्रभारी मोहम्मद इस्माइल जी ने बैठक का संचालन किया। महानगर अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि पूरे भारत वर्ष में नीतीश कुमार ही एकलौते मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने प्रवासी मजदूरों से रूबरू होकर उनका हाल चाल जाना, बिहार ही एक राज्य हैं, जहां कोरोना से बचाव के लिए पूरे बिहार का स्कैनिंग कराया गया। सभी को रहने की व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री जी द्वारा जो कोरोना महामारी के आपदा के समय जो व्यवस्था की गई उसकी चर्चा बिहार नहीं पूरे विश्व में हो रही है।

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा करीब बिहार के सभी लोगों और बिहार के बाहर के सभी लोगों को ₹1000 देकर सहायता की गई और 3 महीने का राशन मुफ्त किया गया। बिहार में जो बाहर के साथी आए है उनके स्केल के हिसाब से रोजगार की व्यवस्था की जा रही है। जल जीवन हरियाली के द्वारा ,हर घर जल के द्वारा मनरेगा के द्वारा, रोड, भवन निर्माण के द्वारा जिस साथी ने जो भी काम करने की क्षमता है उसके हिसाब से उनको रोजगार दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बहुत से कंपनियां द्वारा कारखाने लगाए जा रहे है। जिससे सभी बिहार वासियों को रोजगार बिहार में ही मिले। बिहार वासियों को बाहर जाना नहीं पड़ेगा, कृषि में किसानों के लिए नए-नए योजना आ रही है जो बिहार के किसान की आमदनी बढ़ाई जा सके और बिहार के किसान जैविक उत्पादन पर ध्यान दें और उनकी आमदनी बढ़े। किसानों के लिए सभी को बिजली की व्यवस्था की जा रही है। आने वाले समय में सभी को खेतों में पानी की व्यवस्था की जाएगी इसकी तैयारी चल रही ।

मुकेश जैन ने कहा कि बुथ के अध्यक्ष और सचिव पार्टी के रीड हैं। बुथ अध्यक्ष और सचिव की मेहनत ही पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा चलाई गई योजनाओं को घर घर बताने की कार्य कर रहे है और करेगे। मै भी अपने बुथ का सचिव हूं।

मौके पर मौजूद मुगेरीगंज सेक्टर के तमाम साथी बैठक में उपस्थित होकर, माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के हांथों को और मज़बूत करने का आवाहन किया गया।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामपुकार पटेल, वरिष्ठ जदयू नेता विक्रम कुशवाहा, सेक्टर अध्यक्ष अजय पासवान,मनीष शर्मा, जितेंद्र कुशवाह ,अभय सिन्हा, कृष्णा सुल्तानिया, वार्ड अध्यक्ष पंकज कुमार ,राजेश शर्मा ,श्रीमती राधा शर्मा,अशोक महतो ,वरुण कुमार पंडित ,श्रीमती शांति देवी सुमित प्रधान ,राज कमल शर्मा ,विवेक शर्मा, मेघन पंडित, मंटू दास, मिथिलेश कुमार तथा अन्य जदयू के कार्यकर्ता शामिल हुए।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed