Mon. Feb 9th, 2026

नालंदा :: जिला महिला जनता दल यूनाइटेड की बूथ सखी/महिला पंचायत अध्यक्ष की बैठक आयोजित

नालंदा ::–

बबलू कुमार ::–

29 जून 2020 सोमवार

नालंदा जिला महिला जनता दल यूनाइटेड कराई परसुराई प्रखंड के निरिया तुलसीपुर में महिला जनता दल यू का बूथ सखी/महिला पंचायत अध्यक्ष की बैठक किया गया।

बैठक के मुख्य अतिथि नालंदा महिला जदयू के जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी की उपस्थिति में हुया। नालंदा महिला जनता दल यू के जिला अध्यक्ष मुन्नी देवी ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर जिला महिला जनता दल यू लगातार बैठक कर रही है। इसी कड़ी के तहत हम लोग कराई परसुराई प्रखंड में बूथ सखी एवं पंचायत अध्यक्ष महिला जदयू की बैठक में सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में बूथ सखी के साथ सभी बूथ पर 30 जून तक “बूथ जितो चुनाव जीतो “अभियान के तहत बैठक किया जा रहा है। साथ ही कहा कि पार्टी की मजबूती को लेकर लगातार चर्चा की जा रही है।  महिला अपनी भागीदारी दिखाकर पार्टी के प्रति अपनी अहम भूमिका और उपस्थिति दिखाएं, क्योंकि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा ही हम महिलाओं को 50% आरक्षण पंचायती राज्य में दिया गया है।

सभी क्षेत्रों में 50% के आरक्षण का लाभ हमारे बिहार की महिलाएं पा रही है। आगामी चुनाव होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा महिलाऐ अपनी भागीदारी दिखाएं।

बैठक में साथ ही कहा कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी महिलाएं अपनी पार्टी के लिए मजबूती से चुनाव में भाग लेकर बिहार में नितीश कुमार की सरकार पुनः बनाने के लिए सफल बनाएं। इस बैठक में पार्टी के सैकड़ों महिला उपस्थित हुई

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed