Mon. Feb 9th, 2026

बेगूसराय :: बाढ़ तैयारियों को लेकर बीडीओ नें बूढ़ी गंडक नदी तटबंध का किया निरीक्षण

चेरियाबरियारपुर-बेगूसराय ::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::–

29 जून 2020 सोमवार

प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के जल स्तर में वृद्धि के साथ ही बाढ़ से बचाव के लिये प्रशासनिक महकमा पूरी तरह से सक्रिय हो गया है।

इस बीच बीडीओ कर्पूरी ठाकुर नें प्रखंड  क्षेत्र के अंदर तटबंध के सभी संवेदनशील स्थलों का मुआयना किया। उन्होनें इन स्थानों पर बाढ़ पूर्व तैयारियों का जायजा लिया एवं इस कार्य से जुड़े विभागीय लोगों को कई आवश्यक निर्देश दिये।

बीडीओ नें मंझौल, मेहदाशाहपुर, चेरिया बरियारपुर, बिक्रमपुर, बसही, गोपालपुर एवं आकोपुर गांव में कई नदीघाटों एवं संवेदनशील स्थानों को देखा। उन्होनें बताया कि वर्ष 2007 में बसही गांव में जिस स्थान पर तटबंध टूटने से बाढ़ आयी थी। उस स्थान पर प्रशासन खासी सतर्कता बरत रही है।

नदी के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर बालू भरी बोरियों एवं अन्य जरूरी सामग्रियों को उपलब्ध कराया गया है। ताकि आवश्यकता होने पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। हालांकि नदी में अभी कम पानी रहने के कारण तटबंधों पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed