बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
28 जून 2020 रविवार
नगर निगम वार्ड नंबर 42 शर्मा टोला पुस्तकालय के प्रांगण में जिला जनता दल यूनाइटेड, बेगूसराय महानगर के द्वारा आयोजित ‘सबल पंचायत-सक्रिय बूथ, बूथ जीतो-चुनाव जीतो’ अभियान की समीक्षा बैठक विष्णुपुर सेक्टर अध्यक्ष वीरेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में किया गया।
महानगर अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा पूरे भारत वर्ष में नीतीश कुमार ही एकलौते मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने प्रवासी मजदूरों से रूबरू होकर उनका हाल चाल जाना, बिहार ही एक राज्य हैं जहां कोरोना से बचाव के अनगिनत प्रयास किया जा रहा है। यहां घर घर जा कर स्क्रीनिंग का काम किया जा रहा है। बिहार सरकार के द्वारा हर प्रवासी मजदूरों को ₹1000 रुपया उनके बैंक खाते में भेजा गया है।
मुकेश जैन ने कहा कि बुथ के अध्यक्ष और सचिव पार्टी के रीढ़ हैं। बुथ अध्यक्ष और सचिव की मेहनत ही पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा चलाई गई योजना घर घर बताने की कार्य कर रहे है और करेगे। मै भी अपने बुथ का सचिव हूं।
नीतीश कुमार जी के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में हर घर नल का जल, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, आरक्षित रोजगार, महिलाओं का अधिकार, हर घर बिजली लगातार, घर तक पक्की गली नालियां, शौचालय निर्माण घर का सम्मान, वृद्ध जन पेंशन योजना, शराब बंदी आदि प्रमुख है।
मौके पर मौजूद बिशनुपुर सेक्टर के तमाम साथी बैठक में उपस्थित होकर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के हाथो को और मज़बूत करने का आवाहन किया गया।
इस मौके पर सेक्टर अध्यक्ष अजय पासवान, फैज अहमद,जिला महासचिव हेमंत कुमार पिंकू,जिला उपाध्यक्ष नाथो रजक ,अभय सिन्हा, मीडिया सेल के अध्यक्ष राज कमल शर्मा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष सुमित प्रधान , कपिल शर्मा, पप्पू शर्मा, कन्हैया कुमार ,विकास कुमार ,उपेंद्र शर्मा ,रामनंदन शर्मा, विपिन कुमार ,अजय कुमार, तारक शर्मा ,विक्रम कुमार महतो देव जीत शर्मा, दीपू शर्मा ,रिंकू देवी ,जय माला ,देवी बबीता देवी, विजय राज सुमन तथा अन्य जदयू के कार्यकर्ता शामिल हुए।

