शहर की समस्याओं पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, निगम प्रशासन सहित तमाम जनविरोधी ताकतों को घेरने का किया ऐलान
बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
28 जून 2020 रविवार
जनसमस्याओं से जूझ रही नगर निगम की जनता को जगाने व जनांदोलन खड़ा करने के लिए भाकपा माले नगर कमिटी ने जन की बात, जन के साथ अभियान की शुरुआत संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष किया।
झंडा, बैनर, प्लेकार्ड से लैश दर्जनों कार्यकर्ताओं ने माले कार्यालय से जुलूस निकाल आवास दो वरना गद्दी छोड़ दो, शहर से जलनिकासी का स्थायी प्रबंध करो, जन की बात जन के साथ, ऑटो चालकों से अवैध वैरियर वसूली व रंगदारी टैक्स पर रोक लगाओ, सड़क-नाला दुरुस्त करो, सरकारी दफ्तरों को जनोपयोगी बनाओ जैसे गगनभेदी नारे लगाते अम्बेडकर चौक पहुंच सभा किया।
सभा को संबोधित करते हुए नगर सचिव राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी के मन की बात से देश को गहरा झटका लगा है। नोटबन्दी जैसे कृत्रिम आपदा से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हुई है।
उन्होंने एन डी ए को वोटवाज की संज्ञा देते हुए कहा कि सीमा पर भारतीय जवानों की मौत इनकी गलत नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि चीनी सामानों का वहिष्कार पहले सरकार को करना चाहिए। चीन के व्यापार को भारत में लाकर जनता से वहिष्कार की बात करना बेमानी है।
आगे कहा कि शहर में चोरी, छिनतई, हत्या, अपराध पर पुलिस प्रशासन रोक लगाए उन्होंने स्थानीय ज्वलंत मुद्दों पर आर पार की लड़ाई का आह्वान किया। टैक्सी चालकों से अवैध वैरियर वसूली व रंगदारी टैक्स में पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाया।
सभा को खेग्रामस के जिला सचिव चंद्रदेव वर्मा, डॉ यू चंद्रा, सुरेश पासवान, किशोर पासवान, बिनोद पासवान, लक्ष्मण पासवान, लखन साह, रामानुज सिंह, कौशल पंडित, कुँवर कन्हैया, मुरारी सिंह ,ऑटो चालक संघ के सचिव पंकज कुमार सिंह ,अजय पासवान आदि ने भी संबोधित किया।

