ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,
वैश्य महासभा के द्वारा कोरोना से बचाव हेतु जन जागरण करते हुए मास्क का हुआ वितरण
छपरा। कोविड-19 महामारी से बचने के लिए सारण जिला राष्ट्रीय वैश्य महासभा छपरा के तत्वाधान में अध्यक्ष वीरेंद्र साह मुखिया एवं महासचिव छठीलाल प्रसाद के नेतृत्व में आज नगर थाना चौक से लेकर मौना चौक छपरा तक के दुकानदारों, ठेला चालकों, रिक्शा चालकों एवं आमजनों के मध्य 5000 मास्क का वितरण किया गया। विदित हो कि वैश्य महासभा के द्वारा गुदरी बाज़ार छपरा में भी 3000 मास्क का वितरण विगत 26 जून 2020 को अपने सहयोगियों के माध्यम से कोकोरोनावायरस से उत्पन्न महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु किया गया था। महासभा के द्वारा मास्क का वितरण लोगों के बीच इस महामारी से बचाव हेतु एवं जागरूकता फैलाने के क्रम में किया जा रहा है ताकि प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में मास्क का उपयोग करे और अपने आप को कोरोनावायरस जनित बीमारी के संक्रमण से बचाए। महासभा के अध्यक्ष वीरेंद्र साह मुखिया ने लोगों को बताया कि अब तक कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए कोई इलाज उपलब्ध नहीं है, ना ही कोविड 19 का कोई टीका ही अभी तक विकसित हो पाया है। इस हिसाब से कोरोना बीमारी के संक्रमण से बचने के लिए मास्क का उपयोग करना, बार-बार हाथों को साबुन-पानी से धोना, सैनिटाइजर का प्रयोग करना, छिकते-खांसते वक्त मुंह एवं नाक को हाथ से ढकना, ताजा, स्वास्थ्यकर एवं शाकाहारी भोजन करना तथा बिना काम के घर से बाहर न निकालना हीं सुरक्षात्मक उपाय है जिसे हमें प्रतिदिन के जीवन में अमल में लाना होगा। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए महासभा के प्रतिनिधियों एवं सहयोगियों ने जुलूस की शक्ल में अपने-अपने हाथ में “बिना काम के न निकलें, बाहर कोरोना है,बीमारी से बचना है,किसी को नहीं खोना है”,साबुन और पानी से हाथ धोएं हम,वायरस को दूर भगाएं स्वस्थ रहें हरदम”,एक मीटर की दूरी अपनाएं, स्वयं बचें और दूसरों को बचाएं”,मुंह पर मास्क लगाएं, कोरोना को भगाएं”,खांसी और फ्लू से संक्रमित लोगों से बचिए, छीखते वक्त हरदम मुंह और नाक को ढकिऐ”, खांसी-बुखार होने पर डॉक्टर को दिखाएंगे,दवाइयां खाएंगे और चेकअप करवाएंगे”आदि नारे लिखे पोस्टरों एवं बैनर को हाथों में लेकर जन जागरण करते हुए मास्क वितरण का कार्य किया। आज के कार्यक्रम में 1:30 बजे अपराहन से 4:00 बजे संध्या तक महासभा के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के द्वारा 5000 मास्क वितरण का कार्य नगर थाना चौक से, साहेबगंज चौक, तिनकोनिया गली, भग्गी साह गली, पुरानी गुरहट्टी होते हुए मौना चौक तक किया गया। इस कार्यक्रम में वीरेंद्र साह मुखिया, छठीलाल प्रसाद, मोहन गुप्ता, विद्यासागर विद्यार्थी,अजय प्रसाद एलआईसी, राम नारायण साह, ब्रह्मदेव नारायण ज्ञानी, संजय कुमार, रवि भूषण हसमुख, राजेश कुमार बम, योगेंद्र प्रसाद, सीता राम साह, श्रवण कुमार सोनी, डॉ बी पी गुप्ता, चंदन प्रसाद, जयचंद प्रसाद, रंजन गुप्ता, गोविंद प्रसाद, शीलानाथ साह, उपेंद्र कुमार, जगदीश प्रसाद, राजू गुप्ता, रोहित प्रसाद, मुन्ना जी, अर्जुन यादव,अनिल कुमार सुढ़ी, सुशील कुमार गुप्ता, सुशील कुमार गुप्ता, महेश प्रसाद, राजू साह, सुरेश प्रसाद, मनोज प्रसाद, शिवजी साह, गुड्डू जी, विकास कुमार, जोगिंदर माझी, झूलन जी, ब्रजकिशोर शाह, सोनू कुमार, बृज बिहारी प्रसाद शिक्षक, मुन्ना महतो, राजू प्रसाद आदि व्यक्तियों ने अपना-अपना समय देकर लोगों के बीच मास्क वितरण में सहयोग प्रदान किया।

