Tue. Feb 10th, 2026

छपरा :  उत्साहवर्धक एवं जोश से भरपूर रहे प्रधानमंत्री की मन की बात,- राम दयाल शर्मा

ब्युरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,

छपरा :  उत्साहवर्धक एवं जोश से भरपूर रहे प्रधानमंत्री की मन की बात,- राम दयाल शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने बताया कि आज प्रधानमंत्री की मन की बात सचमुच में देश के जनता की मन की बात थी उन्होंने अपनी बातों से हर पहलू को छुआ कोरोना महामारी से उपजे संकट से लेकर चीन समस्या तक उन सारी चर्चाएं अपने मन की बात में की प्रधानमंत्री की बातें उत्साहवर्धक एवं जोश से लबरेज उन्होंने कहा कि देश को किसी भी परिस्थिति में में घबराने की जरूरत नहीं भारत सभी स्थितियों से निपटने के लिए तैयार हैं। भारत को कमजोर समझने की भूल कोई ना करें। भारत अपने मान सम्मान संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तैयार है। वैश्विक महामारी करो ना में भी भारत अपने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया की प्रधान मंत्री की मन की बात कार्यक्रम आज जिले के प्रत्येक मंडल के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा नेताओं द्वारा बूथअध्यक्ष द्वारा आज सुना गया जिले के सारे पदाधिकारी प्रत्येक मंडलों के प्रत्येक विधानसभा के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में बूथों पर आज प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य किया। जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री की ये बात बहुत हीं अच्छी लगीं, उन्होने पारंपरिक खेल को बढ़ावा देने के लिए अपील की हैं। यह प्रधानमंत्री जी की बहुत हीं अच्छी सोच का परिचायक हैं।इसी कड़ी में जिले के उपाध्यक्ष एवं तरैया विधानसभा के प्रभारी रंजीत सिंह ने तरैया में बृजमोहन सिंह में माझी में लालबाबू कुशवाहा ने अमनौर में राजेश ओझा ने डॉ धर्मेंद्र सिंह मरौढा में सोनपुर में जिले के महामंत्री गरखा के विधानसभा प्रभारी शांतनु कुमार ने गरखा मे अनिल सिंह परसा में मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल और संजय सिंह छपरा में सुधिष्ठि सिंह छपरा में और जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वरुण प्रकाश राजा के साथ उनके बूथ पर मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में नगर के अध्यक्ष सुशील सिंह अजीत सोनी जिला मंत्री सुपन राय, निशांत राज ,कुमार भार्गव , नितिन राज वर्मा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबलू मिश्रा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनू सिंह, भाजपा नेता बलवंत सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, रामाकांत सोलंकी , प्रोफेसर देवेंद्र सिंह, सहित जिले के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता नेतागण विधायक गण शामिल हुए कार्यक्रम पूर्णरूपेण सफल सफलतम रहा।

Related Post

You Missed