Tue. Feb 10th, 2026

वीरपुर प्रखंड में कोरोना का कहर जारी, 5 लोग मिले पॉजिटिव

वीरपुर-बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार ::–

27 जून 2020 शनिवार

शनिवार को प्रखंड के 5 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। गत मंगलवार को वीरपुर में कैम्प लगा कर 50 लोगों का सैम्पल लिया गया था। उसी में से 5 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र में अबतक कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 26 हो गयी।

हेल्थ मैनेजर आनंद ईश्वर ने बताया कि वीरपुर पूर्वी पंचायत का एक 50 वर्षीय पुरुष, वीरपुर पश्चिम पंचायत का 27 वर्षीय युवक तथा गेंहरपुर पंचायत का 40 व 31 वर्षीय पुरुष एवं 29 वर्षीया महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

बीडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि संक्रमित व्यक्तियों को आइसोलेशन हेतु बेगूसराय भेजा जा रहा है। इनलोगों के संपर्क में आये लोगों को चिन्हित कर सैम्पल जांच कराया जायेगा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed