बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
27 जून 2020 शनिवार
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, बेगूसराय के YNN (युवा नियोजित नेतृत्व) शिक्षक टीम, के द्वारा “चलो विद्यालय की ओर” कार्यक्रम के अंतर्गत आज छौड़ाही एवं गढ़पुरा प्रखंड के उच्च विद्यालयों में जाकर वहाँ कार्यरत 125 से अधिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सेनेटाइजर, मास्क एवं साबुन उपलब्ध करवाया गया।
अभियान का नेतृत्व बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, बेगूसराय के परीक्षा समिति अध्यक्ष दिवाकर सिंह एवं YNN टीम की जिला संयोजक शिक्षक नेत्री बेनुजा कुमारी, BSTA बखरी के अनुमंडल सचिव विजय पोद्दार, नगर सचिव राधिर कुमार, युवा शिक्षक राघवेद्र कुमार, मो. शाहिद इकबाल, शशिरंजन कुमार मौजूद थे।
जिला के परीक्षा समिति के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का लंबा एवं संघर्षपूर्ण इतिहास रहा है। संघ ने अपने अनुभवी एवं युवा साथियों के बल पर आंदोलन के द्वारा शिक्षकों की लड़ाई लड़कर मांगों को पूरा करवाने का कार्य किया है लेकिन आज जिले में कुछ लोग अपने वैक्तिगत लाभ के लिए संगठन का दुरुपयोग करने पर तुले हुए हैं। जिसे टीम YNN बर्दास्त नही करेगी। युवा शिक्षक अब जाग चुके हैं जो अपने हक़ के लिए लड़ने को आगे आ रहे हैं यह संघ-संगठन हित मे अच्छा लक्षण है। संगठन के नेतृत्व में भी अब युवाओं को आगे आना होगा।
YNN टीम की जिला संयोजक नेत्री बेनुजा कुमारी ने कहा कि आज मंझौल एवं बखरी अनुमंडल के सभी 6 प्रखंड में अभियान पूरा हो चुका है इस अभियान में हमारी टीम ने कोरोना की सुरक्षा सामग्री मास्क,साबुन एवं सेनेटाइजर उपलब्ध करवाने के साथ साथ शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत होते हुए उसके समाधान का प्रयास कर रहे हैं।
बखरी अनुमंडल सचिव विजय पोद्दार एवं नगर सचिव रणधीर कुमार ने कहा की आज छौड़ाही एवं गढ़पुरा प्रखंड के उच्च विद्यालय छौड़ाही, उच्च विद्यालय मालीपुर, उच्च विद्यालय मोरतर, उच्च विद्यालय अमारी, उच्च विद्यालय गढ़पुरा, उच्च विद्यालय कुम्हारसों, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय गढ़पुरा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पनसल्ला, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिहमा के 125 से अधिक शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मियों को कोरोना जागरूकता के तहत सुरक्षा सामग्री (मास्क,साबुन,सेनेटाइजर) उपलब्ध करवाया गया।
यह अभियान जिले के सभी प्रखंडों के उच्च विद्यालयों में भी चलाया जा रहा है। टीम YNN हमेशा सकारात्मक कार्यों में बिश्वास करता रहा है और निरंतर आगे भी शिक्षा-शिक्षकों के हित मे कार्यक्रम जारी रहेंगे।
टीम YNN के सदस्य युवा शिक्षक राघवेद्र कुमार, मो.शाहिद इकबाल एवं शशिरंजन कुमार ने कहा कि टीम का यह अभिनव प्रयास काफी सफल रहा है। जिले के युवाओं को जोड़कर एक मंच पर लाना ही इस टीम का उद्देश्य है लेकिन जिले के कुछ तथाकथित शिक्षक रहनुमाओं यह कार्य नागवार लग रही है और वे लोग YNN टीम के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। इससे टीम अपने अभियान से पीछे हटनेवाली नही है। जिनके पेट मे दर्द होता है वे दर्द का इलाज करावें एवं दवा लें ताकि उनकी सेहत सलामत रह सकें। टीम YNN जिले के शिक्षकों के हर सुख दुख एवं समस्याओं में साथ है टीम एकता ही मंजिल तक पहुंचाने का कार्य करेगी।



