Tue. Feb 10th, 2026

“दो हजार बीस, फिर से नीतीश” के नारों के साथ जदयू महानगर की समीक्षा बैठक आयोजित

 बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

27 जून 2020 शनिवार

आज नगर निगम के पूर्व महापौर संजय कुमार  के आवास पर जिला जनता दल यूनाइटेड, बेगूसराय महानगर के द्वारा आयोजित ‘सबल पंचायत-सक्रिय बूथ, बूथ जीतो-चुनाव जीतो’ अभियान की समीक्षा बैठक रतनपुर सेक्टर अध्यक्ष मनीष शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि पूरे भारत वर्ष में नीतीश कुमार ही एकलौते मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने प्रवासी मजदूरों से रूबरू होकर उनका हाल चाल जाना, बिहार ही एक राज्य हैं, जहां कोरोना से बचाव के अनगिनत प्रयास किया जा रहा है। यहां घर-घर जा कर स्क्रीनिंग का काम किया जा रहा है। बिहार सरकार के द्वारा हर प्रवासी मजदूरों को ₹1000 रुपया उनके बैंक खाते में भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि बुथ के अध्यक्ष और सचिव पार्टी के रीड होते हैं। बुथ अध्यक्ष और सचिव की मेहनत से ही पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा चलाई गई योजना घर घर बताने की कार्य कर रहे है और करेगे। मै भी अपने बुथ का सचिव हूं।

इस मौके पर पूर्व मेयर सह जदयू नेता संजय कुमार द्वारा भी बिहार सरकार की उपलब्धियों को बताया गया। जिसमें  मुख्य रूप से नीतीश कुमार जी के द्वारा चलाया जा रहा योजना हर घर नल का जल, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, आरक्षित रोजगार, महिलाओं का अधिकार, हर घर बिजली लगातार, घर तक पक्की गली नालियां, शौचालय निर्माण, घर का सम्मान, वृद्ध जन पेंशन योजना, शराब बंदी आदि का जिक्र किया।

छात्र जिला अध्यक्ष जदयू सौरभ कुमार, युवा जदयू प्रदेश महासचिव संतोष कुमार सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह संबोधन को आगे बढ़ाते हुए। नीतीश कुमार जी के 15 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया, मौके पर मौजूद रतनपुर सेक्टर के तमाम साथी बैठक में उपस्थित होकर, माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के हांथों को और मज़बूत करने का आवाहन किया गया।
दो हजार बीस, फिर से नीतीश।

मौके पर सेक्टर अध्यक्ष पासवान, फैज अहमद,अभय सिन्हा, रंजीत महतो , राजेंद्र कुमार दास,बमबम कुमार कृष्णा सुल्तानिया,दिनेश सिंह ,बाल्मीकि यादव ,राधा देवी , किरण देवी ,सोनी कुमारी , मेघन राज ,राहुल कुमार , शिवम पर्जापती, जितेंद्र दास , संतोष कुमार,दीपक कुमार तथा अन्य जदयू के कार्यकर्ता शामिल हुए।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed