Tue. Feb 10th, 2026

भोजपुर :: भाकपा-माले के युवा संगठन और खेत मजदूर-किसान संगठन ने प्रतिवाद मार्च का किया आयोजन

भोजपुर(गड़हनी) ::–

बबलू कुमार ::–

27 जून 2020 शनिवार

भाकपा-माले के युवा संगठन और खेत मजदूर-किसान संगठन ने भोजपुर के गड़हनी प्रखंड में देशव्यापी प्रतिवाद दिवस के तहत प्रतिवाद किया है। जुलूस की शक्ल में मास्क लगाकर इंकलाबी नौजवान सभा, अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा व अखिल भारतीय किसान महासभा ने ठेलागाड़ी पर मोटरबाइक को चढ़ा कर बैनर और प्लेकार्ड को डिस्प्ले करते हुए गड़हनी स्टेट हाई-वे पर मार्च किया और अंत में गड़हनी गोला पर सभा किया गया।

मार्च का नेतृत्व माले केन्द्रीय कमिटि सदस्य सह इनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मंजिल, माले राज्य कमिटी सदस्य सह गड़हनी के प्रखंड सचिव नवीन कुमार, माले जिला कमिटी सदस्य सह इनौस के जिला संयोजक शिवप्रकाश रंजन व गड़हनी के इनौस संयोजक सोनू कुमार कर रहे थे।

ठेला पर मोटरबाइक यह बता रहा था कि पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि मोटर से चलने वाली तमाम चीजों की अर्थी निकाल देगी। सभा को संबोधित करते हुए इनौस राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मंजिल ने कहा किअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के वावजूद भी पिछले 18 दिनों में 18 बार डीजल-पेट्रोल के दाम में वृद्धि कर मोदी सरकार ने लॉकडाउन की मार झेल रही जनता के प्रति संवेदनहीनता का परिचय दिया है। लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। इन दिनों में पेट्रोल करीब 9 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है वहीं डीजल की कीमत भी 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है।

कोरोना संकट काल में जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिर रहे थे तब केंद्र सरकार ने 14 मार्च को पेट्रोल, डीजल दोनों पर उत्पाद शुल्क में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी। इसके बाद पांच मई को फिर से पेट्रोल पर रिकार्ड 10 रुपये और डीजल पर 13 रुपये उत्पाद शुल्क बढ़ाया गया। डीजल-पेट्रोल के बढ़े हुए दाम के कारण किसानों को लगभग 1000 रुपया प्रति एकड़ खर्च बढ़ेगा और साथ ही साथ जरूरी सामानों के दाम बढ़ने के कारण आम गरीब जनता जो पहले से ही लॉकडाउन की मार झेल रही है उनपर बहुत बड़ा बोझ, सरकार के इस फैसले के कारण पड़ेगा।

प्रतिवाद में माले नेता भीम पासवान, खेग्रामस नेता इंद्रदेव राम, आस मोहम्मद; अभाकिम के नेता रामबाबू यादव, वासुदेव सिंह, इनौस नेता धनकिशोर रजक, हरिनारायण साह, जनकवि निर्मोही, बुद्धिजीवी जफर, संस्कृतिकर्मी अमीन भारती, अख्तर, इनौस नेता अफजल उर्फ सिक्का, अरमान, दानिश आदि शामिल थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed