Tue. Feb 10th, 2026

बेगूसराय :: दो लड़कियां आपस में की शादी, पति-पत्नी के रूप में रहने की कसमें खाई, जिले में समलैंगिक की पहला मामला

न्यूज़ डेस्क ::–

बेगूसराय ::–

26 जून 2020 गुरुवार

बेगूसराय में दो लड़की आपस में शादी कर ली। दोनों लड़की झारखंड के रांची में रहती थी। वही दोनों ने आपस में शादी कर ली थी। जिले में समलैंगिक होने का पहला मामला सामने आया है। मामला तब सामने आया जब रांची की रहने वाली समलैंगिक जोड़े में से एक लड़की की शादी परिजनों ने बेगूसराय के एक लड़के से जबरदस्ती कर दी । शादी के कुछ दिनों के अंदर ही लड़की ने अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया।

खबरों के अनुसार रांची की रहने वाली पूजा और सपना 2 साल से रांची में एक साथ समलैंगिक रह रही थी, लेकिन इस बीच 14 जून को पूजा की शादी परिजनों ने बेगूसराय के एक लड़के अंकित कुमार के साथ कर दी। शादी के बाद पूजा बेगूसराय तो आ गई लेकिन वह अपने पति को अपना नहीं पाई।

पूजा ने अपने पति को अपनी लड़की प्रेमी सपना के साथ समलैंगिक रहने की बात बताई। इस बीच रांची से सपना बेगूसराय पूजा के घर पहुंच गई और जबरदस्ती घर में घुस गयी। जिसके बाद पूजा के पति ने घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस सूचना पर सभी को थाने ले आई ।

पूजा और सपना के अनुसार रांची में वह कपड़े दुकान में काम करती थी जहां दोनों में प्यार हुआ और दोनों समलैंगिक हो गए और साथ पति-पत्नी के रुप में रहने लगे। दोनों ने बताया कि उसका चक्कर कभी लड़कों से नहीं रहा। वह लड़कों के बारे में सोचती भी नहीं थी। इसलिए दोनों आपस में रहने लगे और जीवन भर एक साथ जीने की कसमें खाई है। पूजा और सपना अभी भी जीवन भर पति-पत्नी के रुप में साथ रहना चाहती है।

पूजा अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती है। पूरी घटना के बाद पूजा के पति अंकित कुमार भी हतप्रद है।और उन्होंने पूजा को आजाद कर दिया है। नगर थाना की पुलिस ने बताया कि रांची की रहने वाली पूजा और सपना समलैंगिक है और उस दोनों में एक कि शादी बेगूसराय में जबरदस्ती कर दी गई थी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई करेगी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed