बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
26 जून 2020 शुक्रवार
आज शुक्रवार को मिलन चौक बाघा में जिला जनता दल यूनाइटेड, बेगूसराय महानगर के द्वारा आयोजित ‘सबल पंचायत-सक्रिय बूथ, बूथ जीतो-चुनाव जीतो’ अभियान की समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष मुकेश जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जिला अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि पूरे भारत वर्ष में नीतीश कुमार ही एकलौते मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने प्रवासी मजदूरों से रूबरू होकर उनका हाल चाल जाना, बिहार ही एक राज्य हैं, जहां कोरोना से बचाव के अनगिनत प्रयास किया जा रहा है। यहां घर घर जा कर स्क्रीनिंग का काम किया जा रहा है। बिहार सरकार के द्वारा हर प्रवासी मजदूरों को ₹1000 रुपया उनके बैंक खाते में भेजा गया है।
श्री जैन ने आगे कहा कि बुथ के अध्यक्ष और सचिव पार्टी के रीड हैं। बुथ अध्यक्ष और सचिव की मेहनत ही पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा चलाई गई योजना, घर-घर बताने की कार्य कर रहे है।
मौके पर अतिपिछड़ा नगर अध्यक्ष सुमित प्रधान ने भी बिहार सरकार की उपलब्धियों का तांता लगा दिया।जिसमे मुख्य रूप से नीतीश कुमार जी के द्वारा चलाया जा रहा योजना हर घर नल का जल, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, आरक्षित रोजगार, महिलाओं का अधिकार, हर घर बिजली लगातार, घर तक पक्की गली नालियां, शौचालय निर्माण घर का सम्मान, वृद्ध जन पेंशन योजना, शराब बंदी आदि का जिक्र किया।
जदयू नेता चंद्रमौली राय, रामानन्द राय, चन्द्रशेखर महतो, वरुण कुमार सिंह अन्य ने भी सम्बोधित करते हुए, नीतीश कुमार जी के 15 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया।
कार्यक्रम में जिला अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की तरफ से नगर अध्यक्ष सुमित प्रधान, पार्टी के जिला महासचिव चंद्रमौली राय, जिला नगर सचिव वरुण कुमार सिंह, सेक्टर उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, सेक्टर सचिव संजन कुमार, वार्ड 24 अध्यक्ष चन्द्रशेखर महतो, वार्ड 25 अध्यक्ष मंजू देवी, वार्ड 26 अध्यक्ष प्रिंस कुमार, वार्ड 29 अध्यक्ष रामानन्द राय तमाम बूथ अध्यक्ष एवं सचिव बैठक में उपस्थित रहे।
मौके पर मौजूद बाघा सेक्टर के तमाम साथि विनीत भारद्वाज, विवेक चौधरी, बादल कुमार, सन्नी महतो, घेटो साह, अरुण सह, दिलीप ठाकुर, सदानंद राय, लाला दा, गोपाल पोद्दार, ललन सिंह बैठक में उपस्थित होकर, माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के हांथों को और मज़बूत करने का आवाहन किया गया।


