“चलो विद्यालय की ओर” कार्यक्रम के तहत बखरी और नावकोठी प्रखंड में स्थित विभिन्न उच्च विद्यालय का दौरा कर शिक्षक एवं कर्मचारियों को उपलब्ध करवाया गया सेनेटाइजर,मास्क एवं साबुन
बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
26 जून 2020 शुक्रवार
YNN (युवा नियोजित नेतृत्व) शिक्षक टीम, बेगूसराय के द्वारा “चलो विद्यालय की ओर” कार्यक्रम के अंतर्गत बखरी एवं नाववकोठी प्रखंड में उच्च विद्यालयों में जाकर वहाँ कार्यरत सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सेनेटाइजर, मास्क एवं साबुन उपलब्ध करवाया गया।
इस अभियान का नेतृत्व बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, बेगूसराय के परीक्षा समिति अध्यक्ष दिवाकर सिंह कर रहे थे। वहीं साथ मे YNN टीम की जिला संयोजक महिला शिक्षिका नेत्री बेनुजा कुमारी, BSTA के नगर सचिव रणधीर कुमार, बखरी के अनुमंडल सचिव सचिव विजय पोद्दार, गढ़पुरा प्रखंड सचिव मो. जियाउर रहमान, युवा शिक्षक मो. शाहिद इकबाल, पवन कुमार सुमन, राजीव कुमार, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र कुमार मौजूद थे।
अभियान का नेतृत्व कर रहे दिवाकर सिंह ने कहा कि जिस तरह से बिहार सरकार ने नियोजित शिक्षकों के साथ धोखा किया है, लोकतांत्रिक रूप से किये जा रहे है आंदोलन को दबा कर अपने वादे से पीछे हटी है उसे राज्य एवं जिले के नियोजित शिक्षक याद रखें। आने वाले आगामी चुनावों में अपने वोट की ताकत से सत्ताधारी दलों के प्रत्याशी को हराकर सबक सिखाने का कार्य करेंगे।
शिक्षकों की एकता ही उन्हें उनकी मंजिल (समान काम समान वेतन) तक पहुंचाएगी। इस सरकार ने पिछले 5 वर्षों से सेवा शर्त को भी लटका के रखा है। जिससे राज्य के लाखों शिक्षक कई सुविधाओं से वंचित हैं।
YNN टीम की जिला संयोजक बेनुजा कुमारी ने कहा कि टीम YNN जिले के हर शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मियों के सुख दुख के साथ खड़ा है। जबकि जिला संघ के नेतृत्वकर्ता कुम्भकर्णी निद्रा में सोए हुए हैं। जब कोरोना की विभीषिका प्रारंभ हुई थी तो वे लोग घर मे सोए हुए थे और आज 4 महीने बाद भी वे लोग सत्ताधारी कैंडीडेट के लिए जागरूकता का नाटक कर वोट मांगते फिर रहे हैं। जिला संघ के द्वारा इस महामारी में भी राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। टीम YNN जिले के शिक्षकों के सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।
बखरी अनुमंडल सचिव विजय पोद्दार ने कहा कि बखरी अनुमंडल सदैव से हर कार्यों में आगे रहा है। यहाँ के शिक्षक अपने सम्मान की लड़ाई लड़ने में आगे रहेंगे। कोरोना महामारी में अपने शिक्षक साथियों की सुधि लेने का कार्य YNN टीम ने किया है जो काबिलेतारीफ है ।
नगर सचिव रणधीर कुमार ने कहा कि आज बखरी एवं नावकोठी प्रखंड के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बखरी, उच्च विद्यालय सकरपुरा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बखरी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चकहमीद नदेल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय ररिऔना, उच्च विद्यालय समसा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चकमुजफर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय रजाकपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय घाघरा में कार्यरत 100 से अधिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कोरोना सुरक्षा सामग्री के अंतर्गत मास्क, सेनेटाइजर एवं साबुन उपलब्ध करवाया गया है। यह अभियान जिले के हर माध्यमिक विद्यालय तक पहुंचे इसका प्रयास जारी रहेगा।
प्रखंड सचिव गढ़पुरा मो. जियाउर रहमान ने कहा कि जागरूकता ही कोरोना से बचाव का उपाय है शिक्षक समाज स्वयम तो जागरूक है ही। साथ ही साथ हमलोग समाज को भी जागृत करने का कार्य करते रहें। घर से कम निकलें, मास्क का उपयोग करें, हाथ हैंडवास, साबुन से धोएं तथा सेनेटाइजर का प्रयोग करें तो निश्चित ही कोरोना से लड़ाई हमलोग जीत पाएंगे।
टीम YNN के सक्रिय सदस्य युवा शिक्षक मो.शाहिद इकबाल एवं राजीव कुमार ने कहा कि टीम का “चलो विद्यालय की ओर अभियान” निरंतर जारी है। बाँकी के बचे अन्य प्रखंडों का भी दौरा जल्द ही किया जाएगा। इस कठिन समय में अपने शिक्षक साथियों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाना, उनकी समस्याओं का संकलन कर उसका निवारण करना ही टीम का कार्य एवं उद्देश्य है। YNN टीम के अच्छे कार्यों के कारण लगातार युवा शिक्षक इस अभियान एवं टीम से जुड़ रहे हैं।
युवा शिक्षक नेता पवन कुमार सुमन, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र कुमार ने इस मुश्किल घड़ी में शिक्षकों की सुधि लेने के लिए टीम के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हरकदम साथ चलने का वादा किया।


