ब्यूरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,
सारण : 15 वर्षो में बिहार में हुए विकास कार्यों को तेज रफ्तार देने हेतु सीएम नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें : गौतम सिंह
– सारण जिला जदयू के जिला महासचिव व माँझी पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया अख्तर अली कर रहे पूर्व मंत्री व जदयू नेता गौतम सिंह के पक्ष में सघन जनसंपर्क
रिपोर्ट : के. के. सेंगर/वीरेश सिंह,
छपरा ग्रामीण (सारण): सारण जिला जदयू के जिला महासचिव व माँझी पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया अख्तर अली के द्वारा आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विशेष रुप से मांझी विधानसभा में पूर्व मंत्री व जदयू नेता गौतम सिंह के पक्ष में सघन जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं। वह क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में लगातार दौरा कर रहे हैं।
जानकार भताते हैं कि श्री अख्तर अली भी पूर्व मंत्री गौतम सिह के पक्ष में दर्जनों पंचायत का दौरा किये हैं। उन्होंने ने बताया कि विभिन्न पंचायतों के गांवों में लोगों से वह मिल कर उन्हें जागरूक कर गोलबंद कर रहे हैं।
उधर पूर्व मंत्री गौतम सिंह ने कहा है कि बिहार में आज तक 15 वर्षो में बिहार में जो विकास का कार्य हुआ है, उसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत कर तेज रफ्तार देना है। वह प्रत्येक पंचायत में बैठक करके बूथ मजबूती के साथ लोगों को जागरूक करने में लगे है।

