Tue. Feb 10th, 2026

प्रखंड स्तरीय राष्ट्रीय नाई महासभा की बैठक जगदर मे आयोजित

वीरपुर बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार ::–

25 जून 2020 गुरुवार

आज गुरुवार को वीरपुर प्रखंड के जगदर गांव मे राष्ट्रीय नाई महासभा की प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रखंड अध्य्क्ष देवेंद्र ठाकुर ने की।

इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार ठाकुर उर्फ पप्पू ने कहा कि संगठन के बल पर ही अपनी हक व अधिकार को पा सकते है ।इसलिए नाई सभा के सदस्यों को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने सभी सदस्यों से बच्चो को शिक्षित करने का आह्वान किया।

बैठक मे संघ के जिला संगठन मंत्री प्रभु प्रताप ठाकुर ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए उन्होंने कोरोना महामारी को लेकर सैलून दुकानदारों से मास्क एवं गलब्स पहनने की सलाह दी।

बैठक को संघ के प्रखंड सचिव प्रमोद ठाकुर, राम सेवक ठाकुर, अविनाश ठाकुर, राम नरेश ठाकुर, अजीत ठाकुर, ह्रदय ठाकुर समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

फोटो

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed