Tue. Feb 10th, 2026

पत्रकार के साथ बदसलूकी के मामलें में बैंक अधिकारी से मिला डब्लूजेआई का प्रतिनिधिमंडल

पत्रकार के साथ बदसलूकी के मामलें में बैंक अधिकारी से मिला डब्लूजेआई का प्रतिनिधिमंडल

बैंक के अधिकारी ने कहा जांच के बाद कि जाएगी कार्यवाई

जेपीयू स्थित सीबीआई शाखा के खजांची ने किया था पत्रकार के साथ बदसलूकी

छपरा:- बिहार में पत्रकारों के साथ नेता व अधिकारियों के द्वारा बदसलूकी व गली गलौज का मामला सामने आ ही रह था लेकिन इसी बीच सारण के एक बैंक में कार्यरत रोकड़पाल के द्वारा अपमानित व देख लेने की धमकी का मामला सामने आया है.

जयप्रकाश विश्वविद्यालय परिसर स्थित सेन्ट्रल बैक ऑफ इंडिया के कैशियर के द्वारा प्रभात ख़बर के पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह के साथ बदसलूकी की गई जिसके बाद पत्रकार ने उक्त शाखा के वरीय अधिकारियों को सूचित किया जिस पर खजांची आग बबूला हों गए और चिल्लाते हुए कहने लगे कि विभागीय अधिकारियों को फोन करते हैं जाइये आपका काम नही होगा.

इस मामले को लेकर वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ़ इंडिया सारण ज़िला इकाई के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के द्वारा सारण ज़िला अग्रणी बैंक के एलडीएम को एक प्रतिवेदन दिया गया और जांच कर उचित कार्यवाई करने को कहां गया.

वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ़ इंडिया सारण ज़िला इकाई के जिलाध्यक्ष सह वरीय पत्रकार चंद्र प्रकाश राज ने कहा कि जेपीयू परिसर स्थित सेन्ट्रल बैक ऑफ इंडिया शाखा के प्रधान खजांची के द्वारा डोरीगंज के पत्रकार के साथ हुई बदसलूकी वाली घटना की जितनी भर्त्सना की जाए कम ही होगा क्योंकि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ इस तरह की बदसलूकी करना कहीं से भी जायज़ नहीं हैं.

पीड़ित पत्रकार जितेंद्र सिंह ने एलडीएम से मिल आपबीती से अवगत कराया और साक्ष्यों को प्रस्तुत भी किया, वरीय शाखा प्रबंधक ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए इसकी त्वरित जांच कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया.

सरकार की अफसर शाही इस तंत्र में अधिकारियो व कर्मियो के द्वारा आए दिन पत्रकारो को किसी न किसी रूप से प्रताड़ित करना या झूठे मुकदमे में फँसा दिए जाने की धमकी देकर मीडिया की आवाज को दबाए जाने की पूर्वाग्रह को प्रजातांत्रिक देश में लोकतंत्र का अपहरण के बराबर हैं.

वर्किग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया सारण के जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश राज के नेतृत्व में पन्द्रह सदस्यीय पत्रकारों का एक शिष्टमंडल ऑफ इंडिया शाखा के मुख्य प्रबंधक से मिलने वालों में महासचिव पंकज श्रीवास्तव, धर्मेंद्र रास्तोगी, दैनिक भास्कर के दिग्विजय सिंह बबलू, मुमकिन हैं इंडिया के हिमालय राज, सुनील राज, रोहित कुमार, राष्ट्रीय सहारा के महम्मद अयूब सहित कई अन्य पत्रकार भी मौजूद थे.

Related Post

You Missed