ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,
रोटरी क्लब ने भागवतपुर में स्कूली बच्चों के बीच किया स्कूल बैग का वितरण 
छपरा। रोटरी क्लब छपरा द्वारा अमनौर के भागवतपुर में बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया। स्कूल बैग के साथ बच्चों को शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। क्लब के सदस्यों ने 40 बच्चों के बीच बैग और शिक्षण सामग्री का वितरण किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए क्लब के सदस्यों ने पप्पू कुमार यादव के घर पर चलने वाले कोचिंग संस्थान में बच्चों को बैग और सामग्री दी गई। इस मौके पर क्लब के सचिव अमरेंद्र कुमार सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा के जरिए ही बच्चों को उज्जवल भविष्य दिया जा सकता है। उन्होंने मौके पर मौजूद अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को नियमित स्कूल भेजा जाए और घर पर भी उनको शिक्षित करने के लिए विशेष ख्याल किया जाए। इस मौके पर क्लब के सदस्य सुमेश कुमार ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ने की अपील की। इस मौके पर रोट्रैक्टर माही सिंह, शिक्षक प्रिंस कुमार, विकास कुमार यादव, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर बच्चों को पढ़ाने वाली शिक्षिका कुमारी नेहा को भी क्लब के सचिव अमरेंद्र कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।

