Tue. Feb 10th, 2026

देश के विकास के धरोहर है प्रधानमंत्री मोदी : कृषि मंत्री प्रेम कुमार

 

ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,

देश के विकास के धरोहर है प्रधानमंत्री मोदी : कृषि मंत्री प्रेम कुमार

बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने वर्चुअल रैली के माध्यम से छपरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को

संबोधित किया.

मौके पर माननीय मंत्री ने स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता के कार्यों की जमकर प्रशंसा की, उन्होंने कहा की एक सौम्य और विकासप्रिय विधायक छपरा को मिला जिन्होंने सतत विकास का कार्य ही किया है. श्री प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सरकार के द्वितीय कार्यकाल के प्रथम वर्ष में राष्ट्रीय हित में कई बड़े-बड़े कार्य किए हैं, जिसकी वजह से विदेशों में भी भारत का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है. उन्होंने राम मंदिर निर्माण, धारा 370 को समाप्त करके और कोरोना संक्रमण काल में सभी उद्यमियों के लिए 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा करके उन्हें राहत देने का काम किया है.

उन्होंने कहा की कोरोना संक्रमण की वजह से पूरे देश में करोड़ों लोगों की मौत हो जाती
कोरोना संक्रमण काल में एनडीए सरकार ने जनहित में बहुत ही बेहतर कार्य किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना वायरस के खिलाफ मजबूती से जंग लड़ा जा रहा है और इसमें हम लोगों ने काफी हद तक सफलता भी प्राप्त किया है. अगर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होते तो कोरोना संक्रमण की वजह से पूरे देश में करोड़ों लोगों की मौत हो जाती.

चाइना ने हमारे देश की शक्ति के आगे घुटने टेकने का कार्य किया है, इसका श्रेय भी प्रधानमंत्री मोदी जी को जाता है.
इस दौरान सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि देश के विकास पुरुष है नरेन्द मोदी है.NH से लेकर दिघवारा पुल तक कि सभी विकास कार्यों के बारे में बताते हुए राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि विधायक डॉ सी एन गुप्ता के साथ मिलकर हम नए विकास के आयम को लिख रहे है.सांसद रूड़ी ने कहा कि खनुवा नाला कि सफाई हो या सिताबदियारा को कटाव से बचाव ये सभी काम हमने किया है ताकी सुन्दर छपरा बेहतरीन छपरा बने.

गैस पाइपलाइन सम्बंधित कार्य भी जारी है जो शहर वासियों के लिए तोहफा होगा.इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने शहर के विकास कार्यों संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि हमारा संयुक्त प्रयास शहर की बेहतरी के लिए जारी है जो ऐसे ही अनवरत जारी रहेगा.

इस पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस बात का गर्व होना चाहिए कि इस पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है. चुनाव लड़ना ही कोई मायने नहीं है, बल्कि सरकार के संदेशों को भी संगठन में रहकर जन-जन तक पहुंचाना अपने आप में बहुत बड़ा मायने रखता है. भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है.

मंच संचालन नगर अध्यक्ष सुशील सिंह ने किया.इस दौरान जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा,जिला प्रभारी अनूप श्रीवास्तव,महामंत्री शांतनु सिंह, श्रीनिवास सिंह, नगर अध्यक्ष जीतू सिंह, एके मिश्रा,अरुण कुमार सिंह, झरिमन राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Related Post

You Missed