भगवानपुर (बेगूसराय ) ::–
राजीव नयान ::–
23 जून 2020 मंगलवार
प्रखंड क्षेत्र के बसही गांव निवासी पूर्व सांसद राजवंशी महतो के आवासीय परिसर मे मंगलवार को
गलवान घाटी में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत, जनसंवाद मंच की ओर से पांच सूत्री मांगों के साथ एक दिवसीय उपवास रखा गया।
5 सूत्री मांगों में प्रदेशों से आये मजदूरों को अविलंब रोजगार मुहैया कराने, मक्का किसानों का एमएसपी पर मक्का खरीद की व्यवस्था करने, विभिन्न पेंशन योजनाओं से त्रुटिवश वंचित लोगों को अविलंब पेंशन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसंवाद मंच के जिला संयोजक शिवदयाल ने उपवास कार्यक्रम मे उपस्थित सदस्यो को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों के समक्ष पलायन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। मजदूरों को मनरेगा के तहत अविलंब रोजगार मुहैया कराने की जरुरत है।उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक हालत बहुत खराब है। उनको फसलों का उचित मूल्य नही मिल रहा है।सरकार उनके फसलों को उचित मूल्य पर खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
उपवास में शामिल लोगों के बीच ब्लू क्रोस सोसायटी की ओर से मास्क का बितरण किया गया।
उपवास समापन के पश्चात 5 सूत्री स्मार पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को समर्पित किया गया।
उपवास कार्यक्रम में राजेंद्र रजक, योगेंद्र महतो, वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश पराशर, कामेश्वर यादव, रतीश चन्द्र मिश्रा, फुलेना यादव, कैलाश सहनी, कमलेश्वरी चौरसिया, जगदेव साह, श्यामविलास पासवन, दिव्यरंजन, सुरेंद्र साह, निर्माण प्रसाद यादव, राजकुमार यादव, राजेश चौधरी, डा समीम अहमद, कमलेश्वरी सहनी सहित अन्य लोग उपस्थित हुए थे।

