Mon. Feb 9th, 2026

एसटीइटी के खिलाफ विद्यार्थी परिषद के आंदोलन से बिहार सरकार बैकफुट पर,  हुई बेनकाब

 

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

23 जून 2020 मंगलवार

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय इकाई का एक विस्तारित प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। उक्त प्रेसवार्ता एबीवीपी के जिला प्रमुख विजेंद्र कुमार के शैक्षणिक प्रतिष्ठान पर आयोजित हुआ।

इस मौके पर एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के चरणबद्ध आंदोलन से बिहार सरकार बैकफुट पर आ चुकी है। हम बिहार सरकार के सही कदम का साथ देते हैं लेकिन दबाव में आकर इस लॉकडाउन में ऑनलाइन परीक्षा की बात करना छात्र छात्राओं के साथ एक बड़ा धोखा है ।जहां परिचालन सामान्य नहीं हो पाई है वही केवल पटना में एसटीटी परीक्षा का सेंटर देना सरासर गलत है ।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अविगत कुमार ने कहा कि आज सरकार दबाव में आकर दोबारा ऑनलाइन एग्जाम लेने की बात कर तो रही है लेकिन इसका ठेका उस एजेंसी को दिया गया है जो पहले से ही दागदार है। इसलिए एबीबीपी सरकार से यह मांग करती है कि जल्दी बाजी में कोई निर्णय ना ले।

जी डी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि आज नगर निगम के महापौर उपेंद्र सिंह जी को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कॉलेज स्थित सब्जी मंडी को बाजार समिति स्थानांतरित करने की मांग की गई। उन्होंने जल्द से जल्द सब्जी मंडी को बाजार समिति स्थानांतरित कर कॉलेज की सफाई व ब्लीचिंग 2 दिनों के अंदर करवाने का भरोसा दिया।

कार्यालय मंत्री विवेक कुमार ने कहा कि आज जब एबीवीपी का आंदोलन बिहार में जोर पकड़ा तो सरकार अपने निर्णय को दूसरी तरफ मोड़ दी ।लेकिन हम सरकार के अच्छे कदम का समर्थन और गलत कदम का विरोध हमेशा करते रहेंगे। इसलिए स्टेट की परीक्षा केवल पटना में आयोजित करना छात्र और परिवहन व्यवस्था दोनों के लिए गलत है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed