Mon. Feb 9th, 2026

नालंदा जिला महिला जदयू की बूथ सखी, पंचायत अध्यक्षों की बैठक आयोजित

रहुई-नालंदा ::–

बबलू कुमार ::–

23 जून 2020 मंगलवार

नालंदा (रहुई) बिहार विधानसभा के आगामी चुनाव को लेकर नालंदा जिला महिला जदयू की लगातार बैठकों का दौर जारी है।

नालंदा जिले में इसके पूर्व 13 प्रखंडों, सिलाव गिरियक समेत अन्य में जदयू बूथ सखी, पंचायत अध्यक्षों के द्वारा किया जा चुका है। महिला पंचायत उद्योग के द्वारा रहुई प्रखंड के खिलौना मिडिल स्कूल के निकट नालंदा जिला महिला जनता दल यू की जिलाध्यक्षा मुन्नी देवी की अगुवाई में बैठक हुई।

इस बैठक में रहुई प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष, बूथ सखी उपस्थित हुई। बैठक की अगुवाई करते हुए जिलाध्यक्षा मुन्नी देवी ने कहा कि बूथ सखी के साथ सभी बूथों पर 30 जून तक बैठक कर पार्टी की मजबूती को लेकर लगातार चर्चा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी भागीदारी दिखाकर पार्टी के प्रति अपनी अहम भूमिका और उपस्थिति दिखाएं।क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा ही हम महिलाओं को 50% का आरक्षण दिया गया है। आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं अपनी भागीदारी दिखा सकें।

इस बैठक के पूर्व जदयू महिला जिलाध्यक्षा के द्वारा 12 प्रखंडों में बैठक किया जा चुका है। जिसमें जिला गिरियक समिति शामिल है। शेष बचे हुए प्रखंडों में सिलसिलेवार तरीके से आगामी 25 जून से लेकर 30 जून तक बैठक होना सुनिश्चित है।

बैठक में प्रतिमा देवी, रवीना कुमारी, मीना कुमारी, सुशीला देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, नवीन सिंह, मनोज कुमार, रंजीत कुमार, समेत कई जदयू महिला नेत्री शामिल थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed