Fri. Mar 27th, 2026

संपूर्ण सारण वासियों की तरफ से माननीय प्रधानमंत्री जी को अभिनंदन एवं आभार -राम दयाल शर्मा

सारण – छपरा कार्यालय

 22 जून, सोमवार

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज

संपूर्ण सारण वासियों की तरफ से माननीय प्रधानमंत्री जी को अभिनंदन एवं आभार -राम दयाल शर्मा
आज माननीय प्रधानमंत्री जी ने प्रवासी मजदूरों के लिए गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत दूसरों प्रदेशों में रहकर काम करने वाले वैसे प्रवासी मजदूरों, जो कोविड 19 के कारण अपना काम धंधा छोड़ के अपने-अपने जिलों में आए हैं।

उनके लिए 6 राज्यों के 116 जिलों के लिए 50 हजार करोड़ की राशि जो 25 प्रकार की चिन्हित योजनाओं, जो भारत सरकार के 11 मंत्रालय के अधीन संपन्न होगी। बिहार के 32 जिलों का चयन किया गया हैं, जिसमें सारण जिला भी शामिल हैं।

इसके लिए मैं सारण जिला की ओर से माननीय प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन करता हूँ ,इस गरीब कल्याण योजना से जिले में बाहर से आए मजदूरों को 125 दिनों का अनिवार्य रूप से काम मिलेगा।

यह सारण के लोगो के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। क्योंकि अब हमारे यहाँ के लोग दूसरे जगह जाकर अब काम नहीं करेंगे। अब उन्हें अपने यहाँ हीं काम और रोजगार मिलेगा और अपने जिले में ही रह कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सकेंगे।

इस अभियान में 25 प्रकार के जो कार्य हैं उनमें सड़क, ग्रामीण आवास, बागवानी, पौधारोपण ,जल संरक्षण, सिंचाई, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन ,तथा जल जीवन जैसे काम शामिल है।

Related Post

You Missed