भगवानपुर-बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
22 जून 2020 सोमवार
भगवानपुर प्रखंड अन्तर्गत बीएन हाई स्कूल तेयाय के सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रजनन्दन प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उच्च विद्यालय तेयाय के माध्यमिक परीक्षा 2020 के टॉपर समेत 10 छात्र-छात्राओं को ग्राम गौरव सम्मान पत्र और घड़ी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्व. ब्रजनन्दन प्रसाद सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में तेयाय स्कूल में सर्वाधिक 416 अंक लाने वाले छात्र विश्वनाथ कुमार, पुष्पांजलि कुमारी, केशव कुमार, मुस्कान कुमारी, नेहा कुमारी समेत अन्य छात्रों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, अंगवस्त्र आदि से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अतिथियों ने बच्चों को सफलता के सूत्र दृढ़ इच्छा शक्ति, मेहनत, लक्ष्य का निर्धारण आदि पर खुद को फोकस करने की सलाह दी और शुभकामनायें देते हुए कहा कि इसी प्रकार राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देते रहें।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिदानन्द सिंह और संचालन सत्यजीत सोनू ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवनीति राय, विशिष्ट अतिथि फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप, नालेज इंग्लिश एकेडमी के निर्देशक रजनीश कुमार चौधरी, विकास मिश्रा, विमलेश कुमार को अंगवस्त्र आदि से सम्मानित किया गया।
मौके पर मनीष, किशन, रामकुमार, मिंटू झा समेत दर्जनों युवा छात्र छात्रा उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार महंत ने किया।

