बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
22 जून 2020 सोमवार
बेगूसराय विधानसभा के सहुरी पंचायत में सड़क को लेकर सहुरी के सैकड़ो युवा छात्र जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सूरज के नेतृत्व मे 2 किलोमीटर पैदल चलकर टूटा हुआ सड़क का vidio बनाया, साथ ही सैकड़ो ग्रामीण मिलकर पंचायत के युवा को सहयोग मे खड़ा होकर गुस्सा जहीर किया।
राजीव कुमार सूरज ने कहा कि 2 वर्षो से माननीय विधायक जी के द्वारा हमारे पंचायत मे रोड बन जाऐगा के आश्वासन मिलने के सिवा कुछ नही मिला। 1 किलामीटर तक पैदल चलना मुस्किल है। अगर विधानसभा चुनाव से पहले सड़क नही बना तो पंचायत के युवाओ के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाऐगा।
जीकेस कुमार ने कहा अभी हमारे पंचायत मे कोई भी गाड़ी आना नही चाहता है। जिससे हमारे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 10 किलोमीटर घूम कर सिण्घौल के रास्ते बाजार जाते है, रितेश कुमार ने कहा यह पंचायत पिछड़ा, दलित, महादलित का पंचायत होने के वजह से हमारे साथ भेदभाव किया गया। इसलिए 1 किलामीटर सड़क छोड़ दिया गया।
मौके पर मनीष पासवान ने कहा हमारे सांसद और विधायक सिर्फ चुनाव के समय नजर आते है। उसके बाद जनता मरे उन्हे कोई फर्क नही पड़ता।
इस आक्रोश पूर्ण पद यात्रा मे मुख्य रूप से रौशन कुमार , कमल कुमार, राजू , साकेत, प्रिंस, छोटू , अटल, प्रिंस राज, मो शादाब, जुबेर, रामप्रीत इत्यादि सहुरी पंचायत के सैकड़ो युवा शामिल थे।



