Mon. Feb 9th, 2026

बेगूसराय :: वीरपुर में बेखौफ बदमाशों ने दुकानदार पर चलायी गोली

 वीरपुर-बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार ::–

22 जून 2020 सोमवार

वीरपुर थाना के मुजफ्फरा बाजार में सोमवार को दोपहर में दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक ज्वेलरी दुकानदार पर गोली चलायी। जिसमें दुकानदार बाल-बाल बच गया।

दुकानदार अशोक सोनी ने बताया कि दुकान में उसका भाई सोनू कुमार बैठा था। इसी दौरान एक एचएफ डीलक्स पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचा। एक बदमाश ने उससे कहा कि अपने भाई को समझा देना। यह कहते हुए उसने गोली चला दी और भाग गया।

बाइक पर बैठा अगला व्यक्ति हेलमेट पहने था जबकि पीछे बैठा बदमाश मुंह ढ़के हुए था। इस घटना से दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। घटना के बाद पहुंची वीरपुर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed