ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज
प्रमंडलीय अध्यक्ष राजेश्वर सिंह के आसमयिक निधन से शिक्षक समाज मे शोक की लहर 
मुरारी स्वामी की रिपोर्ट,
गड़खा
राजकीय मध्य विद्यालय महम्मदपुर में प्रारंभिक शिक्षक संघ के अंचल सचिव नित्यानंद सिंह की अध्यक्षता में प्रमंडलीय अध्यक्ष राजईश्वर सिंह के असमायिक निधन पर शोक सभा आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। राजेश्वर सिंह की कमी हमेशा सभी को खलेगी।
अंचल सचिव नित्यानंद सिंह ने कहा कि राजेश्वर बाबू हम लोगों के संघीय अभिभावक थे ,जिनकी कमी हमेशा खलेगी। शिक्षक संघ बिहार के राज्य कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने अपने शोक व्यक्त कर उनके व्यक्तित्व और शिक्षकों के प्रति समर्पण की चर्चा की।
वहीं परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष विजय राम ने शोक व्यक्त करते हुए उनके आदर्शो को अपनाने की बात कही।
मौके पर अंचल सचिव सत्येंद्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, राकेश कुमार, देवमणि कुमार, प्रभु नारायण, प्रभाकर, दीपक कुमार सिंह, कमलेश्वर प्रसाद यादव, सुभाष कुमार, विजय कुमार सिंह, सर्वजीत कुमार मुन्ना आदि ने शोक व्यक्त किया ।

