Tue. Feb 10th, 2026

बेगूसराय :: जीडी कॉलेज सब्जी मंडी हटाने को लेकर एबीवीपी ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

22 जून 2020 सोमवार

जीडी कॉलेज स्थित सब्जी मंडी को हटाने के लिए एबीवीपी ने सदर एसडीओ को आज ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजित चौधरी ने कहा कि जी डी कॉलेज की नारकीय स्थिति के लिए जिला प्रशासन और कॉलेज प्रशासन दोनों जिम्मेवार है। बिना किसी बात -विचार के जहां तहां दुकान लगाना एक शैक्षणिक परिसर के लिए गरिमा हीन कार्य है।

प्रदेश कल्याण छात्रावास प्रमुख मुकेश कुमार ने कहा कि कॉलेज का परिसर आए दिन आवारा सूअर और भैंस के लिए चरागाह बन गया है ।सुबह और शाम कॉलेज के किचर में लेटते जानवर शिक्षा केंद्र के लिए शर्मनाक है ।जिस पर आज तक कोई भी सक्षम पदाधिकारी ध्यान नहीं दिए ।

जी डी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण छह लाख की लागत से चार जिलों का अकेला जीडी कॉलेज स्थित 400 मी रनिंग ट्रेक कीचड़ के गड्ढे में बदल चुका है ।वही दीवाल पर करवाई गई मधुबनी पेंटिंग भी खराब हो रही है।

सदर एसडीओ के द्वारा जल्द से जल्द मंडी को बाजार समिति स्थानांतरित करने का आश्वासन प्राप्त हुआ है ।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद कुमार व कार्यालय मंत्री विवेक कुमार ने कहा कि जल्द से जल्द सब्जी मंडी स्थानांतरित कर सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाए। ताकि अगले महीने संचालित होने वाली परीक्षा ठीक से हो सके और छात्रों की हित की कोई हानि नहीं हो।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आदित्य राज एवं अंशु कुमार ने कहा कि आज कोई भी छात्र संगठन इस कार्य के लिए आगे नहीं आ रहे हैं ।लेकिन चुनाव आते ही छात्रों की हितेषी करने लगते हैं । मौके पर अभिषेक ,अमरनाथ, घनश्याम, सुनील आदि उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed