Tue. Feb 10th, 2026

चार आंखें, दो सिर, दो नाक वाले विचित्र बच्चे को जन्म दिया महिला ने 

भगवानपुर ( बेगूसराय ) ::–

राजीव नयन ::–

22 जून 2020  सोमवार

भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित निजी अस्पताल मे एक महिला के द्वारा एक विचित्र बच्चे को जन्म देने का समाचार प्राप्त हुआ है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के सतराजेपुर गांव निवासी अमरजीत सहनी की पत्नी रविवार को सुर्य ग्रहण के उपरांत प्रसव पीड़ा के मद्देनजर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पीएचसी गई। जहाँ डाक्टरों ने उसके परेशानी को देखते हुए अन्यत्र ले जाने के लिए रेफर कर दिया ।

महिला के साथ आई महिलाओ ने परेशानी को देखते हुए पास स्थित निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां प्रसव पीड़ा के दौरान उक्त महिला ने एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया।

बच्चे को चार आंखे दो सिर के ऊपर व दो नीचे तथा दो नाक था । जिसे देखते ही उपस्थित लोग घबरा गए। लेकिन उक्त बच्चा मरा हुआ था।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed