वीरपुर-बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार ::–
20 जून 2020 शनिवार
नौला पंचायत के नौला समेत विभिन्न गांवो मे शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर प्रधानमंत्री का संदेश पत्र बांटा ।
बेगूसराय विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेंद्र मेहता , भाजपा मंडल अध्यक्ष चुन्नू कुमार चंदन के नेतृत्व मे यह कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
संदेश पत्र बांटने के दौरान पुर्व विधायक सुरेंद्र मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किये गये एक साल की उपलब्धियो को संदेश पत्र के माध्यम से जन जन तक पहुँचाया जा रहा है ।
इस मौके पर महिला नेत्री डा पूजन सिंह , पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू , मंडल महामंत्री संजीत पासवान, भाजपा के पंचायत अध्यक्ष शिव कुमार उर्फ सिप्पू , शौरभ जायसवाल ,सुरेंद्र महतो ,वीरसेन बिक्रम समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

