मंसूरचक(बेगूसराय) ::–
मिंटू झा ::–
20 जून 2020 शनिवार
मंसूरचक प्रखंड की उप प्रमुख डॉ. अंजना कश्यप द्वारा प्रस्तावित बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित किए जाने की शुरूआत शनिवार को हवासपुर गाँव से की गई।
मानकी संगीत कला केंद्र हवासपुर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पुलिस उपाधीक्षक सह दिनकर सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील कुमार ने मैट्रिक के टॉप टेन बच्चों में से एक प्रभात रंजन को अंगवस्त्र एवम प्रशस्ति पत्र प्रदान कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के निदेशक अजय अनंत एवम संचालन सिने अभिनेता अमिय कश्यप ने किया।उक्त अवसर पर सुनील कुमार ने कहा कि बच्चों का उत्साहवर्धन करने से ही उनका आत्मबल मजबूत होगा और हमारे बच्चे राष्ट्रीय आंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर अपने गांव एवम ज़िले को गौरवांवित करने में सफल हो पायेंगें।उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम का प्रारूप बनाने के लिए उप प्रमुख एवम अयोजनसमिति के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
सिने अभिनेता अमिय कश्यप ने कहा कि आगामी दस दिनों तक बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों के सर्वश्रेष्ठ बच्चों को अयोजनसमिति द्वारा उनके घर पर पहुंचकर ही सम्मानित किया जाएगा।
उक्त अवसर पर जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष क्रांति कुमारी, सरोज कुमार, सिने अभिनेता रंजीत गुप्त, रूबी रानी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

