Tue. Feb 10th, 2026

शहीद जवानों को दी गई भावविह्वल श्रद्धांजली, चीन की हरकतों से गांव के युवाओं में उबाल

बछवाड़ा (बेगूसराय) ::–

राकेश यादव ::–

20 जून 2020 शनिवार

भारत और चीन के जवानों के बीच हिंसक झड़प में भारत के बीस जवान शहीद हुए हैं। बछवाड़ा प्रखंड कादराबाद पंचायत में शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया।

शहीद भारतीय सैनिकों पर किए गए हमले के विरोध में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला व दो मिनट का मौन धारण किया । इस क्रम में जोशीले युवाओं के द्वारा लगाए गए चीन मुर्दाबाद का नारों से कादराबाद गांव गुंजता रहा। वहीं चीन की सीमा पर शहीद हुए जवानों की शहादत को भी नमन किया।

कादराबाद पंचायत में पत्रकार प्रभात कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं के द्वारा भारतीय शहिद जवानों के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

इस मौके पर युवा कार्यकर्ता मनीष कुमार, मिस्टर कुमार, सचीन कुमार, सुजीत कुमार, अनुराग शर्मा, सुमंत कुमार, महेश साह, राजीव कुमार, मनोज पोद्दार, चंदन पोद्दार, राजकुमार, आलोक कुमार समेत सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed