वीरपुर-बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार ::–
19 जून 2020 शुक्रवार
एआईएसएफ के अंचल सचिव ऋषभ कुमार ने बीडीओ एवं सीओ को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुये आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
आवेदन में मनरेगा के तहत कार्य में बाहर से आनेवाले मजदूरों को प्राथमिकता देने, मनरेगा के तहत कराये गये फर्जी कार्य की जांच करवाने, विद्यालय के चापाकल की जांच कर क्लोराइड व आर्सेनिक युक्त हैण्ड पंप को चिन्हित कर लाल रंग से रंगवाने, विद्यालयों के जर्जर भवन की मरम्मती कराने, डीलरों के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की जांच कराने समेत अन्य मांग की गई है।

